Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कांग्रेस को फिर झटका: प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया का कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा
  • नैनीताल

कांग्रेस को फिर झटका: प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया का कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा

RNS INDIA NEWS 24/03/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। उत्तराखंड में कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के भतीजे और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। दीपक बल्यूटिया कांग्रेस के कुमाऊं मंडल से बड़े नेता के रूप में जाने जाते हैं। दीपक बल्यूटिया के इस्तीफा देने के बाद से कांग्रेस में खलबली मची हुई है। बताया जा रहा है कि टिकट न मिलने से दीपक बल्यूटिया ने इस्तीफा दिया है।
शनिवार देर रात कांग्रेस हाईकमान ने नैनीताल सीट से प्रकाश जोशी के नाम की घोषणा की। इसके बाद दीपक बल्यूटिया ने कांग्रेस हाईकमान पर नाराजगी जाहिर करते हुए इस्तीफे की पेशकश कर दी है। इस्तीफा देते हुए दीपक ने कहा कि वे पिछले 35 सालों से कांग्रेस पार्टी के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं। यहां तक की उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व स्वर्गीय मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के परिवार से हैं और उनके संघर्ष को आज भी वह आगे बढ़ा रहे हैं। लेकिन पार्टी पिछले कई सालों से उनके साथ भेदभाव कर रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक वफादार सिपाही होने के नाते 35 वर्षों से लगातार जन सेवा के साथ-साथ जन मुद्दों को उठाते आए हैं। दीपक बल्यूटिया ने कहा कि उत्तराखंड के विकास पुरुष के नाम से जाने जाने वाले नारायण दत्त तिवारी के आदर्शों में चलकर उनके विकास के साथ-साथ उनकी विरासत को आगे ले जाकर समाज की सेवा करना चाहता हूं। लेकिन कांग्रेस में एक ऐसे विद्यार्थी की तरह महसूस करता हूं, जिसने बहुत मेहनत की लेकिन उसे कभी भी परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया। प्रतिभा का प्रदर्शन का मौका नहीं दिया गया।
दीपक बल्यूटिया ने कहा कि उन साथियों के लिए बहुत पीड़ा है, जो मेरे साथ निस्वार्थ भाव से जुड़े हैं और मेरे साथ मिलकर संघर्ष करते आए हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा अवसर देने की बजाय हर समय अनदेखी की गई। जब कोई भी पार्टी का जमीनी कार्यकर्ता जमीन पर पार्टी के लिए काम करता हो और पार्टी के शीर्ष नेता आपके किए संघर्ष और कार्य को सम्मान करने की बजाय आपको नजरअंदाज करें तो बहुत पीड़ा होती है। पार्टी में तमाम गतिरोध और मनोबल गिराने के चलते उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है। उन्होंने बताया कि इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को भेजा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री आवास पर रही होली की धूम, ढोल-दमाऊ की थाप पर जमकर थिरके सीएम
Next: स्मैक तस्करी के आरोपी दंपति समेत चार पर गैंगस्टर

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

पत्नी की हत्या में जेल में बंद अधिवक्ता का मामला दूसरी पीठ सुनेगी

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
  • मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप, कांग्रेस ने जांच की मांग की
  • ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, पंचायतों को अधिक अधिकार देने की मांग
  • ग्रामीण महिलाओं में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने पर जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.