Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरीश रावत का लोकसभा टिकट फाइनल होने से पहले शुरू चुनावी मोड
  • देहरादून

हरीश रावत का लोकसभा टिकट फाइनल होने से पहले शुरू चुनावी मोड

RNS INDIA NEWS 23/03/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। लोकसभा नामांकन के लिए अब सिर्फ दो दिन ही बचे हुए हैं, लेकिन कांग्रेस में नैनीताल और हरिद्वार लोकसभा के टिकट अब तक घोषित नहीं हो पाए हैं। इस बीच पूर्व सीएम हरीश रावत पूरी तरह चुनावी मोड में आ गए हैं। रावत शनिवार को दिल्ली से लौटते वक्त हरिद्वार में कई जगह जनसम्पर्क करेंगे।  विदित हो कि हरिद्वार लोकसभा सीट से बीजेपी ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को चुनावी मैदान में उतारा है।  कांग्रेस में टिकटों की रेस अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही पूर्व सीएम हरीश रावत बीते एक सप्ताह से दिल्ली में टिके हुए थे। अब शनिवार को रावत वापस उत्तराखंड लौट रहे हैं। उनके ऑफिस द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार वो पहले रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्थल पर जाकर शहीदों को माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद उनका नारसन बॉर्डर से हरिद्वार होते हुए देहरादून तक जगह -जगह कार्यकर्ताओं से मुलाकात का कार्यकम है, शाम को रावत हर की पैड़ी में गंगा पूजन में भी शामिल होंगे। उनके साथ पुत्र वीरेंद्र रावत भी रहेंगे। पार्टी में इसे रावत के चुनावी अभियान के आगाज के रूप में देखा जा रहा है। रावत इस बार वीरेंद्र रावत के लिए टिकट की पैरवी कर रहे हैं। इधर, नैनीताल यूएसनगर सीट पर भी अब भी प्रत्याशी का फैसला नहीं हुआ है,लेकिन कांग्रेस नेता महेंद्र पाल के चुनावी पोस्टर भी सोशल मीडिया पर नजर आने लगे हैं। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के मुताबिक टिकटों की घोषणा अब कभी भी हो सकती है। रावत के कार्यक्रम पर उन्होंने कहा कि पार्टी नेता के तौर पर वो पूरे उत्तराखंड में कार्यक्रम करने के लिए स्वतंत्र हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शारदा नदी में डूबकर मां-बेटी की मौत
Next: नशा उन्मूलन अभियान के तहत जन जागरूकता रैली निकली

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.