Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • अपर जिला जज के घर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • नैनीताल

अपर जिला जज के घर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

RNS
RNS INDIA NEWS 07/12/2020
rns featured image new

हल्द्वानी। जजी परिसर में रहने वाले अपर जिला जज मो सुल्तान के घर पर बनभूलपुरा के हिस्ट्रीशीटर समेत तीन बदमाशों ने सेंध लगाई थी। इन्ही बदमाशों ने ही मंडी बाईपास रोड पर ट्रक चालक ने नकदी लूटी थी। पुलिस ने तीनों बदमाशो को गिरफ्तार कर चोरी और लूट की घटना का खुलासा कर लिया है। उनसे चोरी और लूट की नकदी, जेवरात और सामान भी बरामद हुआ है। अपर जिला जज मो सुल्तान दीपावली की छुट्टी पर घर गए थे। 17 नवम्बर को वह वापस लौटे तो आवास में चोरी की घटना का खुलासा हुआ। बदमाश उनके घर से नकदी समेत तीन एलईडी टीवी, कारतूस और सोने-चांदी के जेवर उड़ा ले गए थे। इस घटना का खुलासा पुलिस के लिए चुनोती बन चुका था। वहीं पुलिस चोरों की तलाश में जुटी ही थी तो दो दिसंबर की रात मंडी बाईपास पर ट्रक खड़ा कर सोए पीलीभीत निवासी चालक से तीन बदमाशों ने हथियार दिखाकर पर्स लूट लिया। पर्स में 6900 रुपये, पैन कार्ड आदि कागजात रखे थे।दोनों घटनाओं के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस के साथ ही एसओजी को भी जुटाया गया था। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि शनिवार रात मंडी बाईपास से पुलिस ने शक के आधार पर बनभूलपुरा निवासी हिस्ट्रीशीटर फईम उर्फ बबलू समेत जुनैद उर्फ पप्पू और उजाला नगर निवासी मो उवेश उर्फ मुन्ना को उठाया। पूछताछ में तीनों ने चालक के साथ लूट के अलावा अपर जिला जज के आवास में चोरी की घटना को अंजाम देने का भी जुर्म कबूल लिया। इनकी निशानदेही पर 34 हजार रुपये, दो कान के झुमके, तीन एलईडी टीवी, .32 बोर के 20 कारतूस, दो चांदी के दो हजार के नोट, पर्स और चाकू बरामद किया गया है। दोपहर में तीनों बदमाशों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खुद को परिचित बता साइबर ठग ने की एक लाख की ठगी
Next: मास्क न पहनने एवं सामाजिक दूरी का पालन न करने वाले 1590 लोगों पर जनपद पुलिस ने की कार्यवाही, बाँटे मास्क

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.