Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • किराएदार के खर्राटे से परेशान मकान मालिक ने बुलाई पुलिस
  • ऊधम सिंह नगर

किराएदार के खर्राटे से परेशान मकान मालिक ने बुलाई पुलिस

RNS INDIA NEWS 18/03/2024
rns featured image new

रुद्रपुर। किराएदार के सोते समय खर्राटे लेना मकान स्वामी को इतना खल गया कि उसने पुलिस को बुला लिया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद सुलझता न देख पुलिस उन्हें थाने ले गई। वहां किसी तरह समझा-बुझाकर दोनों का विवाद सुलझाया।
पुलिस के मुताबिक, ट्रांजिट कैंप आजादनगर निवासी अक्षय श्रमिक है। रविवार रात अक्षय खाना खाकर सो गया। इसके कुछ देर बाद मकान मालिक ने उसका दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया। दरवाजा खोलते ही मकान मालिक को देर रात सामने देख वह हड़बड़ा गया। आरोप है कि मकान मालिक उसके खर्राटे को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर मकान मालिक ने 112 पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी भारत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर घर वापस भेज दिया है। रात को शांति भंग करने पर दोनों पक्षों को पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डॉक्टर पर जानलेवा हमले का प्रयास, नकदी छीनी
Next: राशिफल 19 मार्च

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे थे तीन बैंक खाते

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 20.00.46
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा की जनसभा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बढ़ा उत्साह : हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.