
रुडकी। पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। कलियर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एक युवक को पकड़ा गया है। तलाशी के दौरान उसके पास से 22 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वसीम निवासी कासमपुर थाना पथरी बताया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक आमिर खान, हेड कांस्टेबल अलियास शामिल रहे।

