Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ट्रांसपोर्टरों को मिली बड़ी राहत, फिटनेस फीस की गई कम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

ट्रांसपोर्टरों को मिली बड़ी राहत, फिटनेस फीस की गई कम

RNS INDIA NEWS 11/03/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। परिवहन विभाग ने आखिरकार 15 साल पुराने वाहनों की फिटनेस फीस कम कर दी है, इससे प्रदेशभर में परिवहन कारोबारी को बड़ी राहत मिली है। कॉमर्शियल वाहनों की फिटनेस आठ साल तक हर दो साल में करवानी होती है। इसके बाद हर साल फिटनेस करवाई जाती है। सभी श्रेणी के वाहनों की फिटनेस फीस 600 रुपये है। फरवरी 2023 में केंद्र सरकार ने 15 साल से ज्यादा पुराने वाहनों की फिटनेस फीस में भारी बढ़ोतरी कर दी थी। फीस बीस गुना तक बढ़ा दी थी। ट्रांसपोर्टरों की मांग पर तब राज्य सरकार ने फिटनेस फीस की दर फरवरी 2024 तक यथावत रखने का आदेश किए थे। अब छूट फरवरी 2025 तक के लिए बढ़ा दी गई। लेकिन सरकार के आदेश के बावजूद भी परिवहन विभाग ने ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में फीस 15 से 20 गुना तक बढ़ा दी, इससे ट्रांसपोर्टर परेशान थे। सरकारी साफ्टवेयर में फीस ज्यादा ली जा रही है, जबकि निजी कंपनी के जरिए फिटनेस करवाने पर छूट दी जा रही है। परिवहन विभाग ने सरकार के आदेश पर बढ़ी हुई फीस वापस ले ली। इसके लिए एनआईसी को बढ़ी हुई फीस की दरें वापस लेने के लिए पत्र लिखा।

दोपहर 12 बजे से कम हो गई फीस
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन नवीन सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर 12 बजे से 15 साल पुराने वाहनों की फिटनेस फीस कम हो गई है। अब पुरानी दरों पर फीस जमा हो रही है। इधर, महानगर सिटी बस सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष विजयवर्धन डांडरियाल ने कहा कि परिवहन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण कई ट्रांसपोर्टरों को महंगी दरों पर फिटनेस करवानी पड़ी है। उन्होंने सभी ट्रांसपोर्टों की फीस वापस लौटने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने सचिवालय में की सी.एम हेल्पलाईन 1905 की समीक्षा
Next: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार जारी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.