Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में महसूस हुए भूकम्प के झटके, तीव्रता 2.6 आंकी गई
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में महसूस हुए भूकम्प के झटके, तीव्रता 2.6 आंकी गई

RNS INDIA NEWS 04/12/2020
rns featured image new

तीन दिन बाद प्रदेश में दूसरा झटका महसूस

देहरादून। उत्तराखंड में तीन दिन बाद आज फिर शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ है। इससे पहले एक दिसंबर को भूकंप आया था। तब भूकंप का केंद्र हरिद्वार था। प्रदेश में कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ में तडक़े तीन बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। हालांकि रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.6 आंकी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की वेबसाइट में इसकी पुष्टि की गई। गौरतलब है कि 1 दिसंबर को उत्तराखंड के हरिद्वार में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल में भूकंप की तीव्रता 3.9 दर्ज की गई। भूकंप के ये झटके सुबह 9:41 बजे महसूस किए गए जिसकी गहराई तकरीबन 10 किलोमीटर थी। भूकंप के झटकों से लोग घरों से बाहर निकल आए। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून में इसकी तीव्रता तीन से कम रहने के कारण झटके आंशिक रूप से महसूस किए गए। इससे नुकसान की कोई सूचना नहीं है। वहीं, आईआईटी रुडक़ी के विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तराखंड हमेशा से ही भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में आने वाले दिनों में भी भूकंप की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है। हरिद्वार की जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतूरा ने बताया कि भूकंप से कही से भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि भूकंप को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। ये झटके आगे भी महसूस किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि भूकंप जैसी आपदा के समय खुद को सुरक्षित कैसे रखा जाए, इसके लिए लोगों को समय-समय पर जागरुक किया जाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टीआरएस का 56 सीटों पर कब्जा, भाजपा 49 और एआईएमआईएम को 43 सीटें
Next: पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को कुछ ही घंटों में बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.