Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने द्वाराहाट में बूथों का किया निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने द्वाराहाट में बूथों का किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 09/03/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने शनिवार को विधानसभा द्वाराहाट क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने द्वाराहाट क्षेत्र में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से निर्वाचन तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम सभा विजयपुर के प्राइमरी पाठशाला विजयपुर बूथ में निरीक्षण के साथ अधिकारियों को आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सभी प्रयास किए जाएं। कहा कि स्वीप गतिविधियों के माध्यम से लोगों को निर्वाचन के प्रति जागरूक करने की कार्यवाही निरंतर जारी रहे। जीआईसी, कोटिला आदि बूथों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप पोलिंग बूथों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने द्वाराहाट के ऐतिहासिक एवं पुरातत्व धरोहर मृत्युंजय, मनियान, गुर्जर देव मंदिरों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा इन मंदिरों के इतिहास, मान्यताओं आदि के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उपजिलाधिकारी द्वाराहाट सुनील कुमार राज, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी, उप राजस्व निरीक्षक आशुतोष लोहनी, थाना प्रभारी धरम सिंह सहित पुलिस प्रशासन के लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मनीष खंडूड़ी ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण
Next: आधे घंटे देरी से खुलता है होम्योपैथिक चिकित्सालय का ताला

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.