Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग में सफेद दाग का सफल ऑपरेशन
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग में सफेद दाग का सफल ऑपरेशन

RNS INDIA NEWS 05/03/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज चिकित्सा के क्षेत्र में नवीन तकनीकों से उपचार की तकनीकें अपना रहा है। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग द्वारा सफ़ेद दाग के ऑपरेशन स्मैश ग्राफ्टिंग विधि से हो रहे हैं। जनपद निवासी 13 वर्षीय एक बच्चे के सफेद दाग का ऑपरेशन नवीनतम स्मैश ग्राफ्टिंग विधि से किया गया। यह ऑपरेशन अल्मोड़ा में पहली बार किया गया है तथा इस ऑपरेशन की सुविधा और किसी सरकारी अस्पताल में अभी उपलब्ध नहीं है। त्वचा रोग विभाग के इंचार्ज डॉक्टर शशांक त्यागी ने बताया कि यह ऑपरेशन 12 से लेकर 60 साल तक की उम्र में किसी भी महिला या पुरुष रोगी में किया जा सकता है तथा इसके परिणाम 70 से लेकर 100% तक हो सकते हैं। इस ऑपरेशन में आपके शरीर के ही रंग देने वाले  कोशिकाओं को ट्रांसप्लांट करके शरीर के उस हिस्से में लगा दिया जाता है जहां पर यह सफेद दाग मौजूद होता है। 2 से 3 घंटे चलने वाले इस ऑपरेशन के एक दिन बाद छुट्टी की जा सकती है तथा उसके बाद अगले दो-तीन महीने दवाई खाने एवं लगाने से सफेद दाग पर रंग आ जाता है। प्राइवेट संस्थानों में यह ऑपरेशन का खर्च काफी ज्यादा है जो कि 20 से 30 हजार तक हो सकता है, जबकि इस ऑपरेशन का खर्च हमारे संस्थान में बहुत कम है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सी पी भैंसोड़ा ने कहा कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज नवीन तकनीकों को अपनाने में अग्रसर है जिससे आम जन को लाभ मिल सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इंडी गठबंधन के लिए कोई भी हिंदू नहीं : सुधांशु त्रिवेदी
Next: गांजा तस्कर को 11 साल का कठोर कारावास व 01 लाख अर्थदंड

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.