Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • विस्थापितों की सुविधाओं के मामले में सरकार से जवाब मांगा
  • नैनीताल

विस्थापितों की सुविधाओं के मामले में सरकार से जवाब मांगा

RNS INDIA NEWS 03/12/2020
rns featured image new

नैनीताल। हाइकोर्ट ने गुरुवार को हरिद्वार के सुमन नगर में टिहरी विस्थापितों के मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। इसमें राज्य सरकार को नोटिस जारी कर 31 दिसंबर तक जवाब पेश करने को कहा है। मामले की सुनवाई कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि कुमार मलिमथ एवं न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी की खंडपीठ में हुई। हरिद्वार की जनकल्याण समिति ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। इसमें कहा है कि राज्य सरकार ने टिहरी विस्थापितों को हरिद्वार के सुमन नगर में विस्थापित किया है, जहां पर अभी तक स्कूल, अस्पताल समेत कई अन्य जरूरी सुविधाओं का अभाव है। उक्त जरूरतों को पूरा करने के लिए विस्थापितों को अन्य जगह जाना पड़ता है। समिति ने कोर्ट से प्रार्थना की है कि वहां पर रह रहे लोगों को जरूरी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के संबंध में सरकार को निर्देश जारी करे। जबकि इससे पहले विस्थापित राज्य सरकार व प्रशासन को कई बार इस संबंध में ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन समस्याओं का हल नहीं हुआ है। गुरुवार को सुनवाई में कोर्ट ने राज्य सरकार से 31 दिसंबर तक जवाब मांगा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रति दिखाए वर्ना 27 करोड़ दे यूपी सरकार
Next: नगर में बढ़ती अराजकता को लेकर दवा प्रतिनिधियों में आक्रोश

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नैनीताल जनपद में भारी बारिश का अलर्ट, 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.