Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ यात्रा के लिए सवा दो महीने शेष, तैयारियां शुरू
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा के लिए सवा दो महीने शेष, तैयारियां शुरू

RNS INDIA NEWS 28/02/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  इस साल की भगवान केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू होने में अब करीब सवा दो महीने का समय शेष रह गया है। ऐसे में प्रशासन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं बदरी-केदार मंदिर समिति भी तैयारियों में जुट गई है। महाशिवरात्रि के पर्व पर ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में केदारनाथ के कपाट खुलने का दिन घोषित किया जाएगा। बताते चलें कि भगवान बदरीनाथ के कपाट खुलने का दिन नरेंद्रनगर में बसंत पंचमी को घोषित कर दिया गया है। 12 मई को बदरीनाथ के कपाट खोले जाएंगे जबकि इससे पहले भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की भी परम्परा है। इस लिहाज से अंदाजा लगाया जा रहा है कि केदारनाथ धाम के कपाट भी मई माह के दूसरे सप्ताह में खुलने की उम्मीद है। हालांकि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में वेदपाठी, हक-हकूकधारी, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी में केदारनाथ धाम के कपाट खुलने का दिन घोषित किया जाएगा। इधर, केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन के साथ ही बदरी-केदार मंदिर समिति की तैयारियां शुरू हो गई है। जिलाधिकारी द्वारा दो बार गौरीकुंड तक का निरीक्षण किया जा चुका है जबकि बदरी-केदार मंदिर समिति केदारनाथ यात्रा के लिए होम वर्क में जुट गई है। बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि महाशिवरात्रि के पर्व पर ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में केदारनाथ के कपाट खुलने का दिन घोषित होगा। इस पवित्र मौके के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही समिति ने केदारनाथ यात्रा की तैयारियां भी शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीअन्न को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध कराने को बड़े अभियान की जरूरत:  कुलपति
Next: शिक्षिका सरोज को मिला संकल्प शक्ति पुरस्कार

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.