Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गलत रीडिंग से बिल भेजने पर उपभोक्ता नाराज
  • देहरादून

गलत रीडिंग से बिल भेजने पर उपभोक्ता नाराज

RNS INDIA NEWS 26/02/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   अम्बीवाला, मोतीपुर, शुक्लापुर, लक्ष्मीपुर, मोतीपुर के ग्रामीणों ने बिना मीटर जोड़े ही गलत रीडिंग का बिल भेजने के खिलाफ पेयजल निगम विश्व बैंक परियोजना इकाई के ईई का घेराव किया। स्थानीय लोगों का कहना था कि इन क्षेत्रों में आजकल जो बिल दिए जा रहे हैं वह पूरी तरह से गलत हैं।क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू नेगी ने इस तरह लापरवाहीपूर्ण तरीके से बिल भेजने पर लोगों में काफी नाराजगी है। उन्होंने भेजे गए बिलों को ठीक करने की मांग की है। क्षेत्र में नए कनेक्शन के साथ ही मीटर लगाने का काम चल रहा है। उपभोक्ताओं के यहां पहले फिक्स चार्ज के हिसाब से बिल भेजे जाते थे। लेकिन पेयजल निगम ने ऐसे उपभोक्ताओं के यहां भी रीडिंग के बिल भेजने शुरू कर दिए हैं जहां अभी मीटर भी नहीं लगे हैं। जबकि विभागीय अधिकारियों ने गत वर्ष उपभोक्ताओं को ये आश्वस्त किया था कि जिस डेट से रीडिंग के बिल भेजे जाएंगे, उससे पहले मीटर की रीडिंग को शून्य मान लिया जाएगा। शिकायत निवारण समिति सदस्य सुरेन्द्र नेगी ने बताया कि लक्ष्मीपुर की कन्नोजिया कॉलोनी में अभी भी लोगों की सप्लाई पुरानी लाइन पर ही हो रही है। इन लोगों के यहां मीटर नहीं लगे हैं। लेकिन उन्हें भी रीडिंग वाला बिल भेज दिया गया है। ऐसे ही एक उपभोक्ता बाबूराम के यहां तीन महीने का बिल 20 हजार से ऊपर का आने पर लोगों का आक्रोश ओर ज्यादा बढ़ गया। मोतीपुर में भी राकेश बोड़ाई, रामेश्वर बलूनी, सतेन्द्र कुमार आदि लोगों के यहां रीडिंग वाले गलत बिल आए हैं। मौके पर कमल कुमार, सुरेन्द्र कुमार, नरेन्द्र शर्मा मौजूद रहे। ईई एम हसन ने इस मामले में बिल संशोधन का आश्वासन दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष पर हमले के विरोध में दून में प्रदर्शन
Next: उत्तराखंड ने वुशू में जीते सात मेडल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

विधायक उमेश कुमार से विंटेज कार बेचने के झांसे में 4.50 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
  • रानीखेत-मजखाली में औषधि विभाग का औचक निरीक्षण, एक मेडिकल स्टोर की बिक्री रोकी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.