Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • शिक्षामंत्री ने की शहीद देव बहादुर के लिए अपनी पहली घोषणा पूरी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर

शिक्षामंत्री ने की शहीद देव बहादुर के लिए अपनी पहली घोषणा पूरी

RNS INDIA NEWS 28/07/2020
rns featured image new

रुद्रपुर। शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डे ने शहीद की तेरहवीं पर गांव के सरकारी स्कूल का नाम शहीद देव बहादुर राजकीय प्राथमिक विद्यालय के नाम से रखा। यहां मंगलवार को विद्यालय प्रांगण में शहीद की तेंरहवीं पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उन्होंने शहीद देव बहादुर के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। कहा कि उनके इस बलिदान को हमेशा याद रखा जायेगा। बताया कि जल्द ही शहीद देव बहादुर के नाम से खुर्पिया फार्म में भव्य खेल स्टेडियम के निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जायेगा।उन्होंने शहीद के पिता शेर बहादुर द्वारा सरकार की ओर से परिवार के एक सदस्य को दी जाने वाली सरकारी नौकरी के लिए बेटे के बजाय बेटी गीता का नाम प्रस्तावित करने पर उनकी तारीफ की। शिक्षामंत्री ने शहीद देव बहादुर के परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। श्रद्धांजलि देने वालों में वन विकास निगम अध्यक्ष सुरेश परिहार, पूर्व सांसद बलराज पासी, भाजपा नेता अजय तिवारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़, दिनेश शुक्ला, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डा. गणेश उपाध्याय, मुख्य जिला शिक्षाधिकारी रमेश चंद्र आर्य, खण्ड शिक्षाधिकारी मातादीन गौतम, मजदूर नेता वंदना कुशवाहा, उपजिला शिक्षाधिकारी डा. गुंजन अमरोही, कैलाश वर्मा, रविमोहन, महिपाल बोरा, प्रधान लक्ष्मी देवी थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निर्दलीय सभासद ने समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन
Next: कोटाबाग में विद्यार्थियों की ऑनलाइन काउंसिलिंग

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.