Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • महिला पर चाकू से जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

महिला पर चाकू से जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 23/02/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। महिला से झगड़े पर मौसी की लड़की के पति ने चाकू से हमला किया था। घटना के वक्त रिश्तेदार का एक दोस्त भी साथ था। पुलिस ने रिश्तेदार समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। आरोपियों ने चाकू को गंगनहर में फेंकने की बात कबूल की है। गंगनहर कोतवाली को पुरानी तहसील निवासी महिला ने बताया था कि पांच फरवरी को मौसेरी बहन का पति और एक व्यक्ति घर आए थे। जिन्हें उन्होंने चाय नाश्ता कराया था। इस बीच किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया था। जिसके बाद रिश्तेदार ने घर से सब्जी काटने वाले चाकू से महिला पर जानलेवा हमला कर दिया था। वारदात को अंजाम देकर रिश्तेदार और उसका दोस्त वहां से फरार हो गए थे। परिवार के लोगों ने महिला को घायल अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल भर्ती कराया था। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत कर लिया था।
वरिष्ठ उप निरीक्षक जहांगीर अली ने बताया कि उप निरीक्षक विपिन कुमार, हेड कांस्टेबल अमित शर्मा और राकेश राणा को सूचना मिली कि मुकदमे में नामजद आरोपी गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास है। जिसके बाद सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में प्रमोद ने बताया कि महिला से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। गुस्से में आकर उसने महिला पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। पुलिस टीम ने शुक्रवार को प्रमोद शर्मा उर्फ प्रवेश कुमार निवासी गांव क्यार पोस्ट ऑफिस चैल्यूसेण थाना लैंसडौन जनपद पौड़ी गढ़वाल हाल निवासी मकान नंबर 2 मोहल्ला झलकरी बस्ती कोतवाली हरिद्वार और आनंद शर्मा निवासी मकान नंबर 278/72 कौशल भवन ब्रह्मपुरी कोतवाली नगर हरिद्वार को गिरफ्तार किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अवैध खनन से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
Next: दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को जागरूक किया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.