Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को जागरूक किया
  • उत्तरकाशी

दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को जागरूक किया

RNS INDIA NEWS 23/02/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  आगामी लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए राइंका कंडारी के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को आसपास के गांवों में जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर छात्रों ने कण्डारी गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं की सूची तैयार कर उन्हें मतदान के लिए जागरूक किया। स्वीप कार्यक्रम में तहत चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान में गुरुवार को राइंका कंडारी के छात्र-छात्राओं ने कला जत्था के स्थानीय संयोजक सुरक्षा रावत के साथ ग्रामीणों से मुलाकात कर गांव में एक चौपाल का आयोजन किया। इस मौके पर छात्रों ने सभी ग्रामीणों को मतदान के लिए जागरूक किया और उन्हें शपथ दिलाई। गांव में भ्रमण के दौरान छात्रों की मुलाकात दिव्यांग मतदाता रितु गौड़ से हुई। रितु मतदान को लेकर काफ़ी उत्साहित थी। उसने बताया कि यह पहला मौका होगा, जब वह अपने मतदान का प्रयोग करेंगी। उसने लोकतंत्र में सभी को अपने मत का प्रयोग करने पर जोर दिया। खासकर युवाओं को लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रियता के साथ आगे आकर हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम में 70 साल से अधिक उम्र की ब्रह्म देवी, टिको देवी, चमको देवी, हुक्को देवी, पाटमा देवी, डब्बो देवी, जगो देवी, जलम देवी, भरम देवी, दीपिका, सुमन गौड़, सैना देवी सहित स्काउट के स्वयंसेवक ध्रुव नौटियाल, ऋषभ, विपिन नौटियाल, मासूम नौटियाल के अतिरिक्त हर्ष, तृप्ति, प्रतिष्ठा, पूजा, आयुषी आदि का विशेष सहयोग रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला पर चाकू से जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार
Next: परीक्षा परिणाम को लेकर अभाविप खफा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.