Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्मैक तस्करी के 02 आरोपियों को दो-दो माह का कठोर कारावास
  • अल्मोड़ा

स्मैक तस्करी के 02 आरोपियों को दो-दो माह का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 23/02/2024
judge hammer

अल्मोड़ा। स्मैक के एक मामले में विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस) श्रीकान्त पाण्डेय ने अभियुक्त पवन जोशी एवं अभियुक्त जगदीश चन्द्र लोहनी को धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों अभियुक्तगणों को 2-2 माह का कठोर कारावास व दो हजार पांच सौ रुपए प्रत्येक को अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।
अभियोजन कहानी के अनुसार दिनांक 12-05-2021 को राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड कर्फ्यू का पालन करने पुलिस टीम ताकुला में सारकोट स्कूल के पास वाहनों की चैकिंग करने लगे तभी बसौली से ताकुला की तरफ आ रही कार संख्या यूके-04-यू3905 को चैक किया तो डैशबोर्ड में पन्नी में 8.39 ग्राम स्मैक व एक थैली में इलैक्ट्रानिक तराजू बरामद हुआ। कार में सवार दोनों अभियुक्तगणों से स्मैक के बारे में पूछने पर उनके द्वारा स्मैक को संयुक्त रूप से अल्मोड़ा से लाना बताया। पुलिस कर्मचारियों द्वारा मौके पर स्मैक शील सर्व मोहर कर अभियुक्तगण को गिरफतार कर जेल भेजा गया तथा विवेचनाधिकारी द्वारा विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस मामले का विचारण विशेष सत्र न्यायाधीश अल्मोड़ा के न्यायालय में चला। इस मामले में अभियोजन की ओर से छः गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया गया। अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी, पूरन सिंह कैड़ा द्वारा मामले में दलीलें व नजीरें पेश कर प्रभावी पैरवी की गई तथा दस्तावेजी साक्ष्य भी न्यायालय में प्रस्तुत किए गए। विशेष सत्र न्यायाधीश अल्मोड़ा ने दस्तावेजी साक्ष्यों एवं पत्रावली का परिशीलन कर अभियुक्त पवन जोशी पुत्र रमेश चन्द्र निवासी ग्राम अमखोली ताकुला तहसील सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा एवं अभियुक्त जगदीश चन्द्र लोहनी पुत्र जीवन चन्द्र निवासी झारकोट ताकुला जिला अल्मोड़ा को धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों अभियुक्तगणों को 2-2 माह का कठोर कारावास व पच्चीस सौ रूपये प्रत्येक को अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुश्ती प्रतियोगिता में देश के नामचीन पहलवान दिखाएंगे दमखम
Next: देवभूमि नगर उद्योग व्यापार मण्डल का शपथ ग्रहण समारोह 25 फरवरी को

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.