Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लोनिवि कर्मचारियों ने पेंशन के लिए उठाई आवाज
  • देहरादून

लोनिवि कर्मचारियों ने पेंशन के लिए उठाई आवाज

RNS INDIA NEWS 19/02/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ की ओर से सोमवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय में धरना दिया गया। इस दौरान सभी ने पेंशन का लाभ देने और अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया।अध्यक्षता कर रहे आरएस नेगी ने बताया कि उत्तराखंड सरकार की पेंशन अर्हकारी सेवा विधिमान्यकरण अधिनियम 2022 आई मई 2023 से प्रवृत्त होने के कारण वर्कचार्ज कर्मचारियों को वर्कचार्ज की सेवा का लाभ वर्तमान में नहीं मिल पा रहा है। इससे उच्च न्यायालय के नौ फरवरी 2019 को लिए गए निर्णय की अवहेलना हो रही है। जबकि उत्तराखंड सरकार द्वारा चार फरवरी 2020 को उच्च न्यायालय के निर्णय का पालन करने का आदेश जारी किया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार के द्वारा आदेश का पालन नहीं किया जा रहा। इस बात को लेकर कर्मचारियों में रोष है। धरने को चालक संघ के कोषाध्यक्ष राजकुमार रावत ने भी अपना समर्थन दिया। प्रदेश महामंत्री राजेश प्रसाद ने सरकार की नीति का विरोध किया। उन्होंने कहा कि पूर्व में इसी सरकार ने वर्कचार्ज कर्मचारियों को वर्कचार्ज की सेवा को जोड़ते हुए पेंशन के लाभ के आदेश दिए थे। जिससे कई कर्मचारी लाभान्वित हो चुके हैं। उन्होंने सरकार द्वारा अपनी ही पूर्व सरकार के फैसले को पलटने को सवाल उठाए हैं। इसके बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि उत्तराखंड फील्ड कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर बुधवार को प्रमुख अभियन्ता और विभागाध्यक्ष यमुना कॉलोनी देहरादून के कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। धरने में सुषमा देवी, ऊषा देवी, बुद्धि देवी, मुन्नी देवी, सुनित कुमार, राजेश, मधुलाल, विक्रम सिंह गुसांई, ललित कुमार, कली राम, भीमदत्त जोशी, सुरेश कुमार, शेर सिंह, सुशील कैन्थोला, मदन सिंह तोमर, बलवीर सिंह, अम्बा दत्त, सन्दीप, ललिता, बलवन्त रावत, जयनेन्द्र असवाल, राम अवतार, लाखीराम, रामचन्द्र आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ब्रह्मपुरी व लोहियानगर में नशे के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग
Next: मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर कीमती मोबाइल चोरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू बेचने पर 25 दुकानों के चालान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.