Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ब्रह्मपुरी व लोहियानगर में नशे के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग
  • देहरादून

ब्रह्मपुरी व लोहियानगर में नशे के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 19/02/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   ब्रह्मपुरी लोहियानगर क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में लगातार बिक रहे नशे के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर स्थानीय निवासियों ने पटेलनगर थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।निवर्तमान भाजपा पार्षद सतीश कश्यप की अगुवाई में स्थानीय निवासी पटेलनगर थाना पहुंचे और पुलिस से ब्रह्मपुरी वार्ड 74, लोहियानगर वार्ड 75 व उनकी सीमाओं से लगते हुए क्षेत्र में आने वाली बस्तियों में रहने वाले आम जनमानस को नशा तस्करों की वजह से हो रही परेशानी की समस्या को उठाया। सतीश कश्यप ने कहा कि क्षेत्र में बिक रहे नशे से क्षेत्र में रहने वाले युवक, युवतियां व बच्चे नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। जनप्रतिनिधि व क्षेत्रीय लोग बराबर पुलिस को सूचना देते रहते हैं। मगर पुलिस द्वारा इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। जिससे लोगों में पुलिस के खिलाफ भी आक्रोश पनप रहा है। स्थिति ये है कि क्षेत्र में जगह जगह नशा बिक रहा है। उन्होंने चेतावनी दी यदि पुलिस ने जल्द कार्रवाई न की तो क्षेत्र में आंदोलन शुरू किया जाएगा। लोगों का कहना है कि नशा बेचने वालों का नेटवर्क इतना मजबूत है कि यदि कोई टोका टोकी करता है तो यह लोग अपनी पूरी ताकत के साथ उन पर हमला भी करते हैं। इससे लोगों में भय भी व्याप्त है। क्षेत्रीय लोगों ने चीता पुलिस को सक्रिय करने व क्षेत्र में गश्त की मांग भी की है। मौके पर कौशैलेन्द्र सिंह, मुनफैत, अनिल सिंह चौहान, सुशील कुमार, प्रदीप सिंह, आसिम अली आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय के कार्मिकों के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारम्भ किया
Next: लोनिवि कर्मचारियों ने पेंशन के लिए उठाई आवाज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू बेचने पर 25 दुकानों के चालान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.