Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नगर निगम की दुकानों के किराए से जीएसटी हटाएं
  • हरिद्वार

नगर निगम की दुकानों के किराए से जीएसटी हटाएं

RNS INDIA NEWS 19/02/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  नगर निगम की दुकानों के किरायेदार व्यापारियों ने सोमवार को महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में नगर आयुक्त वरुण चौधरी को ज्ञापन सौंपकर किराए के साथ लगाए गए 18 फीसदी जीएसटी हटाए जाने की मांग की। साथ ही किराया आगामी वर्षों तक स्थिर रखने और जर्जर दुकानों की मरम्मत की मांग भी की गई।जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि नगर निगम ने किराया बढ़ाने के साथ जीएसटी भी लगाया है, जो उचित नहीं है। कोरोना के बाद से ही व्यापारी आर्थिक तंगी झेल रहा है। ऐसे में छोटे दुकानदारों पर किराए के साथ जीएसटी लगाकर उन पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। इसलिए सभी व्यापारियों की तरफ से महानगर व्यापार मंडल निवेदन करता है कि व्यापारियों को राहत देते हुए जीएसटी को किराए से हटाने और आगामी कुछ वर्षों तक किराया स्थिर रखने की मांग करता है। महामंत्री नाथीराम सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीत कमल ने कहा कि दुकानदार जैसे-तैसे नगर निगम द्वारा निर्मित दुकानों में खुद ही मरम्मत करवाकर जैसे-तैसे अपने परिवारों का पालन पोषण कर रहे हैं। नगर आयुक्त वरुण चौधरी ने बताया कि जीएसटी नियमों के अनुसार लगायी गई है। उन्होंने प्रतिनिधि मंडल को सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वसन दिया। ज्ञापन सौंपने वालो में जिला उपाध्यक्ष पंकज माटा, उपाध्यक्ष सुनील मनोचा, सचिव सोनू चौधरी, एसएन तिवारी, राकेश सिंह, पवन पांडे, दीपक कुमार, मनोज ठाकुर, अनिल कुमार, भूदेव शर्मा, प्रेम राज सिंह, पारस अग्रवाल उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लॉज से नगदी व सामान चोरी मामले का खुलासा, एक गिरफ्तार
Next: भारत नेपाल सीमा पर वन विभाग ने किया लंबी दूरी की गश्त का आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

बीमा कराने के नाम पर आईआईटी कर्मी से दस लाख की धोखाधड़ी में केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.