Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दस दिन रह गये हैं लेकिन अभी तक लक्ष्‍य काफी दूर
  • देहरादून

दस दिन रह गये हैं लेकिन अभी तक लक्ष्‍य काफी दूर

RNS INDIA NEWS 19/02/2024
rns featured image new

देहरादून। सहकारी समितियों में मृत किसानों का ऋण जमा करने में अ‍ब केवल दस दिन रह गए हैं लेकिन अभी तक लक्ष्‍य काफी दूर है। राज्‍य में सबसे अधिक ऋण हरिद्वार जिले में स्थित सहकारी समितियों का उन किसानों पर बकाया है जिनकी मौत हो गयी है और उनके परिजनों को इस ऋण को जमा करने को कहा गया है।
बताते चलें कि प्रदेश में सहकारिता समितियां के किसानों के लिए वन टाइम सेटेलमेंट स्कीम (ओटीएस) की समय अवधि 29 फरवरी तक बढ़ा दी गई थी। पूर्व में सहकारी समितियां ने मृत किसानों के ऋण का ब्याज माफ करने के लिए 8 जुलाई से एमपैक्स ओटीएस स्कीम के तहत प्रदेश भर में 31 दिसंबर तक ब्याज माफी अभियान चलाया था, लेकिन प्रदेश में वसूली का लक्ष्य पूरा न होने और मृत किसानों के परिजनों को ऋण पर लगे ब्याज से मुक्त करने के उद्देश्य से ओटीएस योजना की समय अवधि को बढ़ाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में 31,221 मृत किसानों पर 74 करोड़ 18 लाख 28 हजार रुपये बकाया है। सहकारिता विभाग का दिया गया यह कर्ज अब मृत किसानों के परिजनों से वसूला जाना है। बकाया समय पर न चुकाए जाने से अब ब्याज समेत यह राशि 123 करोड़ 40 लाख रुपये हो चुकी है। वहीं बकाया ऋण जमा न होने से मृत किसानों के परिजनों को समिति से लोन नहीं दिया जा सकता है।
वहीं इस भारी-भरकम राशि को देखते हुए परिजनों को कर्ज चुकाने में राहत देने के लिए बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समिति, एकमुश्त समाधान योजना (एमपैक्स ओटीएस) लागू की गई थी। इसके तहत मृत किसानों के परिजनों पर बकाया 49 करोड़ 22 लाख 67 हजार रुपये का ब्याज माफ करने का निर्णय लिया गया था। ब्याज माफी की रकम का 60 फीसदी वहन सहकारी समिति व 40 फीसदी वहन जिला सहकारी बैंक करेगा। प्रदेश में सबसे अधिक ऐसी सहाकारी समितियां हरिद्वार जिले में हैं जिनमें मृतक किसानों पर ऋण बकाया है। ऐसे में सरकार द्वारा ओटीएस योजना की समय अवधि को बढ़ाये जाने का भी हरिद्वार जनपद की सहकारी समितियों को बहुत अधिक लाभ नहीं मिला। यहां जनपद में कुल 6169 मृत किसानों पर ऋण व ब्‍याज बकाया है लेकिन सिर्फ एक हजार के लगभग किसानों के परिजनों ने ऋण वापस किया ज‍बकि अभी भी पांच हजार से अधिक किसानों पर ऋण बकाया है।

जनपद     कुल बकाएदार मृतक मूलधन ब्याज (लाख में)
देहरादून 1311
हरिद्वार 6169
पौडी गढ़वाल 4610
चमोली 2507
टिहरी गढ़वाल 3405
रुद्रप्रयाग 1069
उत्तरकाशी 3111

कुमाऊँ के जनपद
नैनीताल 1582
ऊधमसिंह नगर 4192
चम्पावत 432
पिथौरागढ़ 1383
अल्मोड़ा 1164
बागेश्वर 286
कुल योग 31221

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार की टक्कर से महिला गंभीर घायल
Next: नगर निगम से अनुबंधित कंपनी के सुपरवाइजर हड़ताल पर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू बेचने पर 25 दुकानों के चालान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.