Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • ग्रामीणों ने छह माह से बंद सड़क को श्रमदान कर खोला
  • चमोली

ग्रामीणों ने छह माह से बंद सड़क को श्रमदान कर खोला

RNS INDIA NEWS 18/02/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  गत वर्ष अगस्त माह में अतिवृष्टि से जगह-जगह अवरुद्ध पड़ी कनोल-छुरागाड (11.6 किमी) सड़क को खुलवाने के लिए ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग के अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई, लेकिन सड़क को सुचारु नहीं किया गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने विभाग को आइना दिखाते हुए स्वयं के संसाधनों से श्रमदान कर छह माह से बंद पड़ी सड़क को दो दिन में छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया। शनिवार को इस सड़क पर वाहन भी चले। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क अवरुद्ध होने से वे करीब तीन किलोमीटर पैदल आवाजाही कर रहे थे। जिसके चलते उन्हें जरुरी वस्तुओं की आपूर्ति खच्चरों से की जा रही थी, जिससे आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा था। नंदानगर विकासखंड के सुदूरवर्ती कनोल गांव के लोद भरतपुर तक सड़क सुविधा है। लेकिन आपदा के दौरान सड़क कई जगहों पर भूस्खलन से अवरुद्ध हो गई थी। सड़क पर पेड़, मलबा और बोल्डर आने से छोटे वाहनों की आवाजाही भी नहीं हो पा रही थी। ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से भी कई बार सड़क खुलवाने की मांग की, लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने विभाग को आइना दिखाने के लिए अपने-अपने घरों से फावड़े, कुदाल और बेलचा लेकर सड़क से मलबा हटा दिया, जबकि टूटे पेड़ों को काटकर सड़क से हटा दिया गया। जिसके बाद शुक्रवार से इस सड़क पर छोटे वाहनों की आवाजाही सुचारू हो गई। ग्रामीण जसपाल सिंह नेगी, यशवंत सिंह और वीरेंद्र सिंह फर्स्वाण ने बताया कि पीएमजीएसवाई विभाग की ओर से सड़क को खोलने में कोई दिलचस्पी नहीं ली गई। जिससे ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक जाने में दिक्कतें उठानी पड़ रही थी। जिस कारण ग्रामीणों ने स्वयं ही सड़क को खोलने की ठानी और सड़क को सुचारू कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मृतक के मां-बाप को 15 लाख प्रतिकर, कोर्ट ने बीमा कंपनी को दिए आदेश
Next: रोटरी क्लब श्रीनगर की ओर से रक्तदान शिविर लगाया

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.