Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सचिवालय कूच कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका
  • देहरादून

सचिवालय कूच कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

RNS INDIA NEWS 15/02/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  राज्य कर्मचारी घोषित करने समेत 15 सूत्रीय मांगों को लेकर सचिवालय कूच कर रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सचिवालय से पहले ही बैरकेडिंग लगाकर रोका। इससे खफा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सड़क धरने पर बैठ गए। सीएम को ज्ञापन भेजकर चेताया कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो 20 फरवरी से प्रदेशभर में कार्य बहिष्कार शुरू करेंगे। गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता परेड ग्राउंड में एकत्र हुई। यहां से सचिवालय कूच शुरू किया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सचिवालय के पास पहुंचे, जहां पुलिस ने पहले से ही बैरेकेडिंग लगा रखे थे। कार्यकर्ताओं को यहां से आगे नहीं जाने दिया गया, जिससे खफा कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का शोषण कर रही है। उनसे निर्वाचन समेत कई कार्य लिए जा रहे हैं, लेकिन मानेदय बहुत कम दिया जा रहा है। कार्यकर्ता कई बार राज्य कर्मचारी घोषित करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर चुके हैं, लेकिन हर बार आश्वासन के सिवाय और कुछ नहीं मिल पा रहा है। धरने की सूचना पर सीएम के ओएसडी मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं का ज्ञापन लिया, इसके बाद धरना समाप्त हुआ। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री, महामंत्री ममता बादल, रीना सैनी, रूबी त्यागी, तनु, नीलम, गीता चौहान, मधु पुंडीर, भागीरथी भट्ट, सब्बा प्रवीण, अंजू पाल, सारीक शर्मा, सोनिका गुप्ता, शहनाज, सुनीता राणा, पुष्पा सजवान, जॉली सैनी, शीला भट्ट, सिमरन, गीता चौहान, सविता चौधरी समेत विभिन्न विकासखंडों से आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्यसभा के लिए भाजपा प्रदेश महेंद्र भट्ट का निर्विरोध चुना जाना तय
Next: गैरसैंण सत्र का विरोध कर विधायकों ने किया शहीदों का अपमान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू बेचने पर 25 दुकानों के चालान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.