Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एक्सरे तकनीशियनों ने सरकार से मांगा रेडियेशन भत्ता
  • देहरादून

एक्सरे तकनीशियनों ने सरकार से मांगा रेडियेशन भत्ता

RNS INDIA NEWS 15/02/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड एक्सरे प्राविधिक संघ ने कर्मचारियों को रेडियेशन भत्ता दिए जाने की मांग की। सीएचसी और पीएचसी स्तर पर भी पद सृजित किए जाने पर जोर दिया। संघ ने कैबिनेट में एक्सरे तकनीशियन संवर्ग का ढांचा पुनर्गठित किए जाने पर सरकार का आभार भी जताया। सीएम पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का आभार जताते हुए प्रान्तीय अध्यक्ष एमसी भट्ट ने कहा कि संगठन वर्ष 2016 से लगातार एक्स-रे टैक्नीशियन संवर्ग के ढांचे के पुनगर्ठन का प्रयास कर रहा था। ढांचा पुनर्गठन होने से अब कर्मचारियों को प्रमोशन का लाभ मिलेगा। कहा कि जल्द एक्सरे तकनीशियन संवर्ग को रेडियेशन भत्ता भी दिया जाए। क्योंकि तकनीशियन खतरनाक रेडियेशन के बीच लगातार काम करते हैं। इस जोखिम को देखते हुए जल्द भत्ता मंजूर किया जाए। महासचिव शीलनिधि त्रिपाठी ने कहा कि जिला अस्पताल समेत सीएचसी और पीएचसी में भी नए पद सृजित किए जाएं। ताकि मरीजों को 24 घंटे अपने आस पास ही सुविधाएं मिल सकें। बैठक में कोषाध्यक्ष कमलेश मिश्रा, सन्तोष त्रिपाठी, वेद प्रकाश गौतम, विनोद पाण्डेय, कमला आर्या, मुकेश चमोली, राकेश पुरोहित, भरत सिंह कठैत, बसन्ती नेगी, अभय नेगी, महेन्द्र भण्डारी, संजय श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुष्कर्म में फरार 25 हजार का इनामी एसटीएफ ने दबोचा
Next: राज्यसभा के लिए भाजपा प्रदेश महेंद्र भट्ट का निर्विरोध चुना जाना तय

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू बेचने पर 25 दुकानों के चालान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.