Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राफ्टिंग वाहनों से नहीं लगेगा जाम
  • देहरादून

राफ्टिंग वाहनों से नहीं लगेगा जाम

RNS INDIA NEWS 12/02/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। मुनिकीरेती में नगर पालिका प्रशासन राफ्ट वाहनों के लिए नई पार्किंग बना रहा है। यह पार्किंग सिर्फ राफ्ट वाहनों के लिए ही आरक्षित होगी। इसमें मामूली शुल्क में वाहनों को पार्क करने की सुविधा होगी। पार्किंग बनने से मुनिकीरेती क्षेत्र में लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।हर साल देशभर से राफ्टिंग के लिए बड़ी तादाद में पर्यटक मुनिकीरेती पहुंचते हैं। अभी खारास्रोत स्थित बरसाती नदी में राफ्ट वाहनों के लिए अस्थायी पार्किंग बनी है। यहीं से पर्यटकों को लेकर वाहन मुनिकीरेती में मुख्य मार्ग से कौड़ियाला-शिवपुरी को रवाना होते हैं। व्यस्ततम मार्ग होने के चलते कई दफा राफ्ट वाहनों से जाम की स्थिति पैदा होती है। लिहाजा, लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पालिका प्रशासन ने कवायद शुरू की है। तपोवन बाईपास पर ट्रंचिंग ग्राउंड के पास 25 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। फिलहाल पार्किंग निर्माण स्थल से कूड़े को हटाया जा रहा है। मार्च में काम पूरी होते ही अप्रैल से राफ्ट वाहन यहीं से संचालित होकर तपोवन बाईपास से होते हुए कौड़ियाला-शिवपुरी जाएंगे। पर्यटकों के वाहनों की पार्किंग भी ठीक सामने खारास्रोत पार्किंग में होगी।

मैकेनिकल पार्किंग भी प्रस्तावित
रामझूला पुल के नजदीक नगरपालिका ने मैकेनिकल पार्किंग का भी प्रस्ताव तैयार किया है। करीब 90 लाख रुपये से बनने वाली इस पार्किंग में 40 वाहनों को खड़ा करने की क्षमता होगी। खास बात यह है कि बेहद कम जगह में यह वाहन आधुनिक मशीनों के जरिये पार्क किए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कौन है हल्द्वानी में हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक????
Next: देवभूमि नगर उद्योग व्यापार मंडल की चुनाव प्रक्रिया शुरू

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.