Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • मदमहेश्वर में बुनियादी सुविधाएं बहाल करे सरकार
  • रुद्रप्रयाग

मदमहेश्वर में बुनियादी सुविधाएं बहाल करे सरकार

RNS INDIA NEWS 12/02/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  आजादी के लंबे अर्से बाद भी द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम सड़क, स्वास्थ्य, विद्युत व संचार की सुविधा से नहीं जुड़ पाया है। जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। द्वितीय केदार के नाम से विश्वप्रसिद्ध मद्महेश्वर धाम के कपाट खुलने के बाद हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। लेकिन आज तक शासन एव प्रशासन मूलभूत सुविधाऐं तक नहीं जुटा पाया है। आलम यह है कि रांसी के निकट अकतोली धार से पैदल 14 किमी दूर मद्महेश्वर धाम तक एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है। धाम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ती है और आपातकालीन स्थिति में फोन से बात करने के लिए 3 किमी तक की दूरी तय करनी पड़ती है। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से अकतोली धार, गौंडार से लेकर धाम तक प्राथमिक उपचार तक की कोई व्यवस्था नहीं है। सड़क सुविधाओं में अकतोली धार से गौंडार तक निर्माण कार्य लम्बे समय तक बंद रहने के बाद बमुश्किल से फिर से शुरू हो पाया है। संचार सुविधा के लिए बीबीएनल की धाम में वी सेट लगाने की योजना भी धरातल पर नहीं उतर पाई है। वहीं गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत द्वारा बीबीएनल को धाम में वी सेट स्थापित करने के लिए पत्र भेजा गया था जिसके बाद वी सेट के पूरे सिस्टम को ले जाने में अधिक पैसे खर्च होने के चलते वो कार्य भी अधर में लटका हुआ है। इसके साथ ही विगत 14 अगस्त को वनतोली में मद्महेश्वर धाम को जोड़ने वाले एकमात्र पुल के बहने से अभी तक स्थायी पुल का निर्माण कार्य तक प्रारंभ नहीं हो पाया है। ग्राम प्रधान वीर सिंह पंवार ने बताया कि मद्महेश्वर धाम आज भी मूलभूत सुविधाओं से बहुत पिछड़ा हुआ है। कई बार जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासन तक व्यवस्थाएं जुटाने की मांग कर चुके हैं लेकिन उसके बावजूद भी स्थिति जस की तस है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उपनल कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार शुरू
Next: मैत्री कैरम प्रतियोगिता का आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.