Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • श्रीनगर में ऐठाणा रोड पर लगे पिंजरे में कैद हुआ गुलदार
  • पौड़ी

श्रीनगर में ऐठाणा रोड पर लगे पिंजरे में कैद हुआ गुलदार

RNS INDIA NEWS 11/02/2024
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।   श्रीनगर में ऐठाणा रोड पर लगे पिंजरे में एक गुलदार कैद हुआ है। हालांकि अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये वही गुलदार है, जिसने दो मासूम बच्चों को अपना निवाला बनाया था या नहीं। वहीं एक गुलदार पर शिकारी ने गोली मारी है। ग्लास हाउस के पास पर खून के निशान भी देखने को मिले है। गुलदार को खोजने के लिए क्विक रिस्पांस टीम खोजबीन में जुटी हुई है। बीते एक सप्ताह से लोगों के लिए भय का सबब बना गुलदार ऐठाणा स्थित लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया है। नगर क्षेत्र में लगातार दो से तीन गुलदारों की धमक देखी जा रही है। बीते दिन बिलकेदार में दो गुलदार एक साथ देखे गए। बताते चलें कि 3 फरवरी शनिवार को खिर्सू के ग्वाड़ गांव में गुलदार ने 11 वर्षीय बच्चे को निवाला बना दिया, जबकि 4 फरवरी रविवार को नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत बुघाणी रोड से सटे ग्लास हाउस के समीप घर के आंगन में खेल रहे चार वर्षीय अयान अंसारी पर हमला कर अपना निवाला बनाया था। लगातार एक के बाद एक घटना होने और गुलदार की गतिविधियों को देखते हुए खिर्सू के ग्वाड़, मंडोली, रैतगांव, कोठड़ सहित श्रीनगर में दहशत का माहौल बना है। गुलदार की गतिविधियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने बीती 8 फरवरी तक विद्यालय में अवकाश सहित श्रीनगर और खिर्सू के एक दर्जन गांवों में 9 फरवरी तक रात्रि कर्फ्यू लगा दिया था। वन विभाग की टीमें लगातार गुलदार प्रभावित इलाकों की गश्त कर गुलदार की गतिविधियों को देखते हुए स्थानीय लोगों से एहतियात बरतने और सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी जा रही थी। साथ ही गुलदार की चहलकदमी को देखने के लिये ग्वाड़ व श्रीनगर में 7 ट्रेप कैमरे लगाये गये हैं। श्रीनगर वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन सिंह नेगी ने बताया कि गुलदार ऐठाणा रोड पर लगे पिंजरे में कैद हुआ है। उन्होंने बताया कि गुलदार की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि यह वही आदमखोर गुलदार है जिसने दो बच्चों को अपना निवाला बनाया है। उन्होंने बताया कि गुलदार को जांच के लिए नागदेव रेंज भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रप्रयाग में पुरानी पेंशन बहाली को शिक्षक-कर्मियों का प्रदर्शन
Next: पुरानी पेंशन का लाभ दिए जाने की मांग मुखर

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.