Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • टिहरी में निकाली मूल निवास स्वाभिमान रैली
  • टिहरी

टिहरी में निकाली मूल निवास स्वाभिमान रैली

RNS INDIA NEWS 11/02/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।   मूल निवास भूकानून समन्वय संघर्ष समिति के तत्वाधान में रविवार को नई टिहरी जिला मुख्यालय पर आम लोगों, विभिन्न संगठनों, राजनैतिक दलों व स्थानीय लोगों की बड़ी भीड़ के साथ मूल निवास स्वाभिमान रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से सरकारों को चेताया गया कि उत्तराखंडियत की पहचान से छलावा नहीं करने दिया जायेगा। चाहे इसके लिए उत्तराखंड आंदोलन की तर्ज पर फिर आंदोलन करना पड़े। दूसरी और भाजपा के जिला संगठन ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार जनभावना के अनुरूप काम कर रही है। यूसीसी जैसा कानून लाकर बड़ी पहल की गई है। रविवार को मूल निवास स्वाभिमान रैली को लेकर सुबह से ही सुमन पार्क नई टिहरी में स्थानीय लोगों सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि व राजनैतिक दलों के पदाधिकारी व जनपद के दूरस्थ व बाहरी जनपदों से आये लोग जुटने शुरू हुए। मूल निवास जरूरी है और सशक्त भूकानून बनाए सरकार की मांगों को लेकर नई टिहरी से मोलधार, सांई चौक होते हुए बौराड़ी पहुंचे। सुमन पार्क व बौराड़ी में आम सभा का आयोजन भी किया गया। समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि स्थानीय निवास उत्तराखंडियों के साथ साजिश है। हमारी पहचान से खिलवाड़ है। इसी तरह से लचर भूकानून के चलते प्रदेश में भूमाफिया का नंगा नाच हो रहा है। प्रदेश सह संयोजक लुसन टोडरिया ने कहा कि प्रदेश के हित में लचर नियमों का प्रभाव है कि आज प्रदेश के हिमालयी क्षेत्रों तक भूमाफिया पहुंच चुके हैं। मूल निवास न होने के कारण स्थानीय लोगों को छोटी नौकरियां भी नहीं मिल पा रही हैं। कहा कि प्रदेश की पहचान व भूमि बचानी है, तो उत्तराखंड आंदोलन जैसा एक और आंदोलन चलाना पड़ेगा।
प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने स्वाभिमान रैली को अपना समर्थन देते हुए कहा प्रदेश में सशक्त भूकानून और मूल निवास होना चाहिए। जिसके लिए वे समन्वय संघर्ष समिति को अपना समर्थन देते हैं। इसके अलावा वक्ताओं ने कहा कि मूल निवास को खत्म कर स्थानीय लोगों के हितों को प्रभावित किया गया है। जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इसके लिए किसी भी तरह का आंदोलन क्यों न चलाना पड़े। इस मौके पर रीजनल पार्टी के शिव प्रसाद सेमवाल, यूकेडी के विशन सिंह भंडारी, बाल गंगा वरिष्ठ नागरिक समिति के चंद्र सिंह पोखरियाल, विजय गुनसोला, शांति प्रसाद भट्ट, ब्लाक प्रमुख प्रतापनगर प्रदीप चंद रमोला, उर्मिला भट्ट, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत, सत्यमेव जयते के मोहन सिंह रावत, प्रवीन भंडारी, देवेंद्र नौडियाल, ज्योति भट्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रसाद डोभाल, सतीश चमोली, अमित पंत, स्वाभिमान रैली कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक राकेश भूषण गोदियाल, राजपाल, उषा भट्ट, अनिता रावत, चंद्रवीर नेगी, प्रभा रतूड़ी, नागरिक मंच के चंडी प्रसाद डबराल, गंगा भगत, विजय पाल रावत, बार एसोसियेशन के अध्यक्ष जय प्रकाश पांडे, विक्रम विष्ट, पूर्व चंबा पालिकाध्यक्ष विक्रम सिंह पंवार, सुमना रमोला, विक्रम कठैत, मान सिंह रौतेला, हंसराज विष्ट, आनंद बेलवाल सहित दर्जनों मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घाट में वाहन दुर्घटना में एक की मौत, सात घायल
Next: ओपीएस की मांग को लेकर कर्मचारियों ने दिया धरना

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बीडीसी बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर आक्रोश

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

पैतृक गांव में यमुना तट पर हुई दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की मां की अंत्येष्टि, नम आंखों से दी विदाई

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.