Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • हल्द्वानी हिंसा को लेकर एक्शन में धामी सरकार, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

हल्द्वानी हिंसा को लेकर एक्शन में धामी सरकार, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

RNS INDIA NEWS 10/02/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा की घटना, आगजनी और उपद्रव को लेकर सरकार की तरफ से मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के अंतगर्त पडऩे वाले हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा में 8 जनवरी को जमकर उपद्रव मचा। इसमें कई गाडिय़ों को उपद्रवियों ने फूंक दिया। पुलिस पर जमकर पत्थर बरसाए गए। पुलिस के कई जवान इस घटना में घायल हो गए। इस घटना में 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। साथ ही इस हिंसक घटना में 300 से ज्यादा लोगों को चोटें आई हैं।
शहर में इंटरनेट पर रोक है। बनभूलपुरा में हुई हिंसक घटना के बाद अब पुलिस ने उपद्रवियों और दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अभी तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में 19 को नामज़द किया है और 5,000 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। उत्तराखंड सरकार इस मामले को लेकर सख्त नजर आ रही है। सरकार की तरफ से इस घटना की उच्चस्तरीय मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। उत्तराखंड शासन की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इसको लेकर कुमायूं मंडल नैनीताल के आयुक्त को निर्देशित किया है।
आदेश में कहा गया है कि बनभूलपुरा में हुई हिंसक घटना को लेकर मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया जा रहा है। इस घटना की निष्पक्ष मजिस्ट्रेट जांच कराकर 15 दिन के भीतर रिपोर्ट शासन को सौंपी जाए। इस आदेश की प्रतिलिपि पुलिस महानिदेशक देहरादून, जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को भी सौंपा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया रोड शो
Next: गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान, लोकसभा चुनाव 2024 से पहले देश में लागू होगा सीएए

Related Post

Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.