Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्मैक और चरस तस्करी में तीन लोग गिरफ्तार
  • देहरादून

स्मैक और चरस तस्करी में तीन लोग गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/02/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। एसटीएफ ने स्मैक और चरस तस्करी के दो मामलों में तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अनुमानित एक करोड़ रुपये कीमत की ड्रग्स बरामद हुई है। इसकी उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में सप्लाई की जानी थी। एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने शनिवार को हुई प्रेसवार्ता में इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पहले मामले में कुमाऊं एसटीएफ, पुलिस उपाधीक्षक सुमित पांडे, निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को खटीमा में दो अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से एक किलो छह ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपियों की पहचान सगीर अहमद पुत्र कल्लू खां, बाबू पुत्र मुनव्वर दोनों निवासी अलीगंज बरेली यूपी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो पिछले कई सालों से बरेली से उत्तराखंड में स्मैक की तस्करी कर रहे हैं। इसबार उन्हें खटीमा में नेपाल की एक पार्टी को स्मैक बेचनी थी। एसएसपी ने बताया कि एसटीएफ की टीम एक महीने से आरोपियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी।

वाहन समेत आरोपी धरा
अग्रवाल ने बताया कि दूसरा मामला ऋषिकेश बस अड्डे का है। निरीक्षक नीरज चौधरी के नेतृत्व में एसटीएफ और एएनटीएफ ने प्रह्लान लाल पुत्र दीनदयाल निवासी ग्राम श्रीगांव धोतरी जिला उत्तरकाशी को गिरफ्तार किया। आरोपी एक वाहन में सवार था। तलाश लेने पर उसके कब्जे से डेढ़ किलो चरस बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वो उत्तरकाशी से ऋषिकेश में बेचने के लिए चरस लाया था। आरोपी के खिलाफ ऋषिकेश कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। दोनों मामलों का खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी ने दस हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बुजुर्ग के खाते से ठगों ने चार लाख रुपये उड़ाए
Next: बेटी को अलग करने से गुस्साए मायके पक्ष ने ससुर को पीटा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.