Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून में सख्ती से लागू होगी साप्ताहिक बंदी, रात्रि कर्फ्यू पर भी विचार शुरू
  • देहरादून

दून में सख्ती से लागू होगी साप्ताहिक बंदी, रात्रि कर्फ्यू पर भी विचार शुरू

RNS INDIA NEWS 28/11/2020
rns featured image new

देहरादून। शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए साप्ताहिक बंदी के दिन रविवार को लॉकडाउन की तरह केवल अति-आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने की अनुमति दी है। इनमें केवल दवा, डेयरी और फल-सब्जी की दुकान समेत पेट्रोल-पंप शामिल हैं। जिला प्रशासन ने पूर्व में परचून, मिठाई, बेकरी, रेस्टोरेंट, शराब और नाई की दुकानों को साप्ताहिक बंदी के दिन दी गई खुला रखने की छूट वापस ले ली है। यानी, कल अति-आवश्यक सेवाओं को छोड़ पूरे शहर के बाजार बंद रहेंगे। जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने इसका अनुपालन नहीं करने और बिना अनुमति दुकान खोलने पर संबंधित दुकानदार के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
छूट का नाजायज फायदा उठा रहे: लॉकडाउन के दौरान प्रशासन की ओर से जितनी सख्ती बरती गई थी, अनलॉक होने के बाद से उतनी ही ढिलाई कर दी गई है। सख्ती न होने से आमजन भी बेखौफ है व कोरोना संक्रमण से बचाव को किसी नियम का पालन नहीं कर रहे। बाजार में भीड़ की स्थिति लगातार बढ़ती जा रही, लोग मास्क तक नहीं पहन रहे। शारीरिक दूरी के मानक की तो खुलकर धज्जियां उड़ रहीं। त्योहारी सीजन के बाद अब शादी-समारोह तक में किसी नियम का पालन नहीं हो रहा। यही वजह है कि अब प्रशासन को फिर सख्ती करनी पड़ रही। साप्ताहिक बंदी को बाजार पूरी तरह बंद रखने के साथ ही सरकार ने रात्रि कर्फ्यू पर भी विचार शुरू कर दिया है।

सिर्फ इन्हें खुला रखने की छूट: दवा की दुकान, दूध-डेयरी, फल व सब्जी की दुकान, पेट्रोल पंप
ये सभी प्रतिष्ठान रहेंगे बंद: परचून की दुकान, बेकरी, मिठाई की दुकान, मीट-मछली की दुकान, शराब की दुकान, कपड़े-रेडीमेड गारमेंट की दुकान, जूतों की दुकान, फर्नीचर की दुकान, सरिये व सीमेंट की दुकान, हार्डवेयर शॉप, बर्तनों की दुकान, इलेक्ट्रानिक्स और इलेक्ट्रिकल शॉप, सभी रेस्टोरेंट, सर्राफा दुकान, किताब व स्टेशनरी की दुकान, पान मसाला दुकान, चाट की दुकान, पूजा-सामग्री दुकान, आटा चक्की, दोने-पत्तल की दुकान, खिलौने या क्रॉकरी की दुकान, मैकेनिक व टायर पंचर की दुकान आदि।

होम डिलीवरी हो सकेगी: रेस्तरां व होटल आदि रविवार को होम डिलीवरी कर सकेंगे। इसके लिए प्रशासन ने छूट दी है। ऐसी एजेंसियां जो सामान की होम डिलीवरी करती हैं, वे भी सामान की होम डिलीवरी कर सकेंगी, बशर्तें प्रतिष्ठान सार्वजनिक रूप से बंद रहे। इसके साथ ही टिफिन सर्विस की भी छूट रहेगी।

बाजार का होगा सैनिटाइजेशन : जिलाधिकारी ने बाजार बंदी के दौरान नगर निगम को रविवार को समूचे बाजार का सैनिटाइजेशन करने के आदेश दिए हैं। लंबे समय से त्योहारी सीजन की वजह से बाजार साप्ताहिक बंदी के बावजूद खुल रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ रहा है। देहरादून शहर में इसकी स्थिति लगातार बिगड़ रही है।

साप्ताहिक बंदी के दिन
नगर और क्षेत्र, निर्धारित दिवस
दून नगर निगम व इससे लगे छावनी क्षेत्र, रविवार
नगर निगम ऋषिकेश के बाजार, गुरुवार
मसूरी नगर पालिका क्षेत्र, बुधवार
डोईवाला नगर पालिका, बुधवार
विकासनगर व हरबर्टपुर क्षेत्र, शनिवार
सहसपुर व सेलाकुई क्षेत्र, बुधवार
चकराता क्षेत्र, बुधवार
कालसी और सहिया क्षेत्र, शनिवार
त्यूणी क्षेत्र, शनिवार

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 3 दिसंबर को केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक देंगे बोर्ड परीक्षार्थियों के सवालों का जवाब
Next: कोविड-19 महामारी की रोकथाम को लेकर सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.