Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रामलला के रंग पर कांग्रेस विधायक ने की टिप्पणी, जमकर हुआ बवाल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रामलला के रंग पर कांग्रेस विधायक ने की टिप्पणी, जमकर हुआ बवाल

RNS INDIA NEWS 07/02/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बहस के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब कांग्रेस के एक विधायक ने अयोध्या में रामलला की स्थापित मूर्ति के रंग पर सवाल उठा दिया। कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान ने बुधवार को विधानसभा में रामलला पर अपनी टिप्पणी से विवाद खड़ा कर दिया। चौहान ने कहा, ‘इस (यूसीसी) पर ज्यादा चर्चा नहीं हुई। लेकिन संसदीय कार्यमंत्री (प्रेम चंद्र अग्रवाल) ने कई बार राम मंदिर का संदर्भ दिया कि राम मंदिर बन गया। यह अच्छी बात है। मैंने जितना ग्रंथों में पढ़ा है हमारे भगवान राम सांवले थे, लेकिन इन्होंने उन्हें काला बना दिया, मैं इसे समझ नहीं पा रहा।’ उनकी बात का जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने कहा, ‘आदरणीय स्पीकर मैडम, यह हमारे देश के लिए बहुत दुर्भाग्य है कि वोट बैंक और ध्रुवीकरण की वजह से यूसीसी (उनके समय में) नहीं लिया गया।’ इस पर सत्ता और विपक्ष में जोरदार बहस हुई। अग्रवाल ने कहा, ‘इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’ इसके बाद सत्ता पक्ष के सदस्य जय श्री राम के नारे लगाने लगे। यह पहली बार नहीं था जब यूसीसी पर बहस के दौरान राम मंदिर का जिक्र किया गया।
विधानसभा में मंगलवार को पेश किए गए समान नागरिक संहिता पर दूसरे दिन भी बहस हुई। सत्ता पक्ष के कई विधायकों ने चर्चा में राम मंदिर का भी जिक्र किया और इसे नरेंद्र मोदी सरकार के लिए उपलब्धि बताया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज जब भाषण में राम मंदिर पर बोलने लगे तो कांग्रेस विधायकों को यह कहना पड़ा कि वह यूसीसी के गुण -दोष के बारे में बताएं, राम मंदिर के विषय में नहीं। स्पीकर ऋतु खंडूरी भूषण ने विधायकों को याद दिलाया कि वे बिल पर केंद्रित रहें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड विधानसभा ने रचा इतिहास, सीएम धामी के नेतृत्व में पास हुआ यूसीसी बिल
Next: 972 ग्राम अफीम के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार

Related Post

Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.