Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • श्रीनगर और खिर्सू के गांवों में गुलदार का डर बरकरार
  • पौड़ी

श्रीनगर और खिर्सू के गांवों में गुलदार का डर बरकरार

RNS INDIA NEWS 07/02/2024
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।   खिर्सू ब्लॉक क्षेत्र के गांवों और श्रीनगर में गुलदार की चहलकदमी लगातार बनी हुई है। गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार रेस्क्यू में जुटी हुई है। इस दौरान वन विभाग की गश्त टीम द्वारा लोगों को गुलदार से एहतियात और सुरक्षा बरतने के बारे में जानकारी दी जा रही है। बीते मंगलवार को मंडोली, कोठगी, श्रीनगर सहित आसपास के क्षेत्र में गुलदार की चहलकदमी दिखाई दी। नगर निगम श्रीनगर क्षेत्रांतर्गत कंसमर्दनी मंदिर के पास रात्रि लगभग साढ़े दस बजे के करीब तीन गुलदार एक साथ दिखाई देने की सूचना मिली। जबकि अलकनंदा विहार कालोनी में गुलदार देखे जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को एहतियात बरतने के साथ ही सुरक्षा सम्बंधित जानकारी दी। खिर्सू के कोठगी में वन विभाग की टीम ने स्वयं ही गुलदार होने की पुष्टि की है। वहीं फरासू गांव के निवासी एवं भाजायुमो के मंडल अध्यक्ष पंकज रावत ने बताया कि फरासू में चार गुलदार एक साथ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बीते तीन दिनों से गुलदार की धमक से खिर्सू क्षेत्र के तमाम गांव प्रभावित हैं। जबकि पिछले दो दिनों में गुलदार ने दो मासूम बच्चों को अपना निवाला बनाया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिद्वार में हरीश रावत की 09 को पदयात्रा
Next: केदारनाथ यात्रा में पांच हजार घोड़े खच्चर होंगे संचालित

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.