Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हम यूसीसी के खिलाफ नहीं पर जल्दबाजी में पास कराना चाहती है भाजपा : यशपाल आर्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

हम यूसीसी के खिलाफ नहीं पर जल्दबाजी में पास कराना चाहती है भाजपा : यशपाल आर्य

RNS INDIA NEWS 06/02/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक मंगलवार को राज्य विधानसभा में पेश होने के बाद, उत्तराखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मंगलवार को कहा कि वे यूसीसी के खिलाफ नहीं हैं। आर्य ने सदन में कामकाज के संचालन के नियमों की अनदेखी के लिए भाजपा की आलोचना की और आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष संख्या बल के आधार पर विधायकों की आवाज दबाना चाहता है।
नेता प्रतिपक्ष ने एएनआई से कहा, ‘हम इसके (समान नागरिक संहिता) के खिलाफ नहीं हैं। सदन कार्य संचालन के नियमों द्वारा चलाया जाता है, लेकिन बीजेपी लगातार इसकी अनदेखी कर रही है और संख्या बल के आधार पर विधायकों की आवाज को दबाना चाहती है।’ आर्य ने आगे कहा, ‘कहा प्रश्नकाल के दौरान सदन में अपने विचार व्यक्त करना विधायकों का अधिकार है, चाहे उनके पास नियम 58 या अन्य नियमों के तहत कोई प्रस्ताव हो, उन्हें विधानसभा में राज्य के विभिन्न मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने का अधिकार है।’
उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार यूसीसी विधेयक पर तत्काल चर्चा चाहती है, जबकि किसी के पास इसका ड्राफ्ट नहीं है। उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार यूसीसी विधेयक पर तत्काल चर्चा चाहती है, जबकि किसी के पास इसकी मसौदा प्रति नहीं है। रावत ने कहा, ‘राज्य सरकार और मुख्यमंत्री इसे पारित कराने के लिए बहुत उत्सुक हैं और नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है… किसी के पास ड्राफ्ट की कॉपी नहीं है और वे इस पर तत्काल चर्चा चाहते हैं… केंद्र सरकार एक संवेदनशील राज्य का उपयोग कर रही है। अगर वे उत्तराखंड की तरह सांकेतिक तौर पर यूसीसी लाना चाहते हैं तो इसे केंद्र सरकार द्वारा लाया जाना चाहिए था।’
वहीं सीएम धामी ने कहा कि यह गर्व का क्षण है कि उत्तराखंड यूसीसी लागू करने की दिशा में सबसे पहला कदम उठाएगा। सीएम धामी ने एक्स पर लिखा, ‘देवभूमि उत्तराखंड के नागरिकों को समान अधिकार देने के उद्देश्य से आज विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पेश किया जाएगा। यह सभी राज्यवासियों के लिए गर्व का क्षण है कि हम यूसीसी को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ने वाले देश के पहले राज्य के रूप में जाने जाएंगे।’

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीजी कॉलेज डाकपत्थर में छात्रों ने की तालाबंदी
Next: भतीजे को जेल से छुड़ाने के नाम पर 3.68 लाख की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.