Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • नागरिक मंच ने पेयजल बिल देने पर रोष जाहिर किया
  • टिहरी

नागरिक मंच ने पेयजल बिल देने पर रोष जाहिर किया

RNS INDIA NEWS 05/02/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। नागरिक मंच की मासिक बैठक मिलन केंद्र बौराड़ी में संपन्न हुई। बैठक में मंच के लोगों ने जल संस्थान के पेयजल बिल दिए जाने पर रोष जाहिर किया गया। पालिका से नई टिहरी में सौंदर्यीकरण कामों को करने की भी मांग की। टिहरी में बाहरी व्यक्तियों की भूमि खरीद पर रोक लगाने के साथ ही मूल निवास व सशक्त भूकानून लाने की पुरजोर मांग की गई। नागरिक मंच की बैठक संपन्न हुई। बैठक में नागरिक मंच ने रोष जाहिर करते हुए कहा कि जल संस्थान पानी के बिल देकर लोगों को परेशान कर रहा है। इसके साथ ही विभिन्न कैटगिरी के तहत विस्थापत, प्रभावित व गैर प्रभावित बनाकर लोगों को तोड़ कर द्वेष फैलाने का काम कर रहा है। जबकि शासन के आदेश हैं कि 2005 से 2018 तक के बिल माफ कर आगे के बिलों के लिए कमेटी बनाकर निर्णय लिया जाय। जल संस्थान के इस उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। नई टिहरी नगर पालिका ने पार्क, स्टेडियम, बस अड्डे व चौराहों का सौंदर्यीकरण किए जाने का प्रस्ताव है। नगर पालिका के इस काम के क्रियान्वयन के लिए मंच स्वागत करता है। नई टिहरी शहर के संस्थापक स्व.बचन सिंह नेगी के नाम से कुट्ठा और सुरसिंगधार में स्मृति द्वारों का निर्माण करवाया जाय। टिहरी बांध के 3500 हेक्टेअर भूमि अधिग्रहित की गई। इसके ऐवज में नई टिहरी के समीप गांव छमुंड, केमसारी, व पिपली की भूमि अधिग्रहित कर शहर में सरकारी संस्थानों व मेडिकल कालेज की स्थापना करवाई जाय। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में नई टिहरी में स्मारक बनवाया जाय। बैठक में टिहरी जनपद में सड़कों के किनारे बाहरी लोगों के जमीनें खरीदने को मंच ने भविष्य के लिए हानिकारक बताया। बैठक की अध्यक्षता चंडी प्रसाद डबराल ने की। जबकि संचालन एडवोकेट जगजीत सिंह नेगी ने किया। इस मौके पर कमल सिंह पंवार, प्रीति सिंह चौहान, उम्मेद सिंह रावत, गुरु दत्त डोभाल, करम सिंह, किशोरी लाल, बीपी बधानी, त्रिलोक सिंह, सीएस चौहान, रमेश रावत, बीसी रमोला आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रोफेसर दीवान सिंह रावत बने जीबी पन्त संस्थान की वैज्ञानिक सलाहकार समिति के अध्यक्ष
Next: 10 फरवरी को मुख्यमंत्री धामी अल्मोड़ा में करेंगे रोड शो

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
  • भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.