Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 10 फरवरी को मुख्यमंत्री धामी अल्मोड़ा में करेंगे रोड शो
  • अल्मोड़ा

10 फरवरी को मुख्यमंत्री धामी अल्मोड़ा में करेंगे रोड शो

RNS INDIA NEWS 05/02/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगामी 10 फरवरी को जनपद में प्रस्तावित आजीविका महोत्सव-03, हवालबाग में प्रतिभाग किये जाने के दौरान की गई तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों व सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा आर्मी हैलीपैड से शिखर तिराहे तक रोड शो किया जायेगा। उसके पश्चात् शिखर तिराहे से हवालबाग तक मोटर साईकिल रैली भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि हवालबाग पहुँचने के उपरान्त मुख्यमंत्री द्वारा रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर में विभागीय योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से सीधे संवाद किया जाएगा। तत्पश्चात् विभागीय योजनाओं के लगाये गये स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे साथ ही कई विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा कन्या पूजन कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। बैठक में जिलाधिकारी ने पुलिस उपाधीक्षक को निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था को चाक-चौबन्द रखा जाय। उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देश दिए कि जो भी आवश्यक व्यवस्थाएं कार्यक्रम के दौरान की जानी है उन्हें ससमय पूर्ण कर लिया जाय। जिलाधिकारी ने वाहन व्यवस्था, विद्युत, मंच संचालन, खान-पान एवं चैक वितरण कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की और निर्देश दिये कि दिये गये दायित्वों का निर्वहन कुशलतापूर्वक करना सुनिश्चित करें। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने भी अपने विचार रखे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आंकाक्षा कोण्डे, उपजिलाधिकारी सदर जयवर्धन शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद, भाजपा महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, पंकज जोशी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नागरिक मंच ने पेयजल बिल देने पर रोष जाहिर किया
Next: अल्मोड़ा नगर को आवारा गौवंश से निजात दिलाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-07 at 18.34.50
  • अल्मोड़ा

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-07 at 17.05.48_11zon
  • अल्मोड़ा

सात लाख के गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
  • भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.