Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • एसएसबी गुरिल्लाओं ने दी आंदोलन की चेतावनी
  • टिहरी

एसएसबी गुरिल्लाओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 05/02/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। एसएसबी गुरिल्ला संगठन ने लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने पर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई है। प्रशिक्षतों ने बैठक कर मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर आगामी 15 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी दी है। सोमवार को घनसाली में एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्लाओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गुरिल्लाओं ने संगठन की मांगों को लेकर चर्चा की। संगठन जिलाध्यक्ष दिनेश गैरोला ने कहा कि वर्षों से गुरिल्ला सरकारी सेवा में लिए जाने, आयु सीमा पार कर चुके गुरिल्लाओं को पेंशन देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उन्हें लगातार गुमराह कर रही है। कहा कि, संगठन अब आर- पार की लड़ाई लड़ने का निर्णय ले चुका है। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी को भिलंगना के गुरिल्ला लोहाघाट में चल रहे आंदोलन को समर्थन देने के लिए कूच करेंगे। साथ ही तहसील मुख्यालय में एसडीएम कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश सेमवाल, सचिव अरविंद रावत, सुशीला देवी, सुनीता देवी, मनोहरी देवी, लक्ष्मी देवी, भरोषी देवी, पुष्पा देवी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिमलसैंण के लोगों ने कूड़ा डंपिंग जोन का विरोध किया
Next: हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत का बड़ा बयान, कहीं ये बातें

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
  • भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.