Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत का बड़ा बयान, कहीं ये बातें
  • देहरादून
  • हरिद्वार

हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत का बड़ा बयान, कहीं ये बातें

RNS INDIA NEWS 05/02/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। बीते डेढ़ वर्ष से हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में चुनावी तैयारी कर रहे पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत अब खुद चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं है। हरक के मुताबिक, यदि पार्टी टिकट देगी तो वो पीछे भी नहीं हटेंगे, लेकिन अब खुद दावेदारी नहीं करेंगे।  कांग्रेस की ओर से हरिद्वार लोकसभा सीट पर अब तक पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत खुले दावेदार नजर आ रहे थे। लेकिन अब चुनाव से ठीक पहले हरक सिंह ने अपने कदम पीछे खींचने के संकेत दिए हैं। बकौल हरक सिंह, पहले पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उनसे लोकसभा चुनाव लड़ने के बारे में पूछा था, तब उन्होंने हरिद्वार सीट की इच्छा जाहिर करते हुए चुनावी तैयारी भी शुरू कर दी थी। लेकिन वर्तमान हालात में अब वो चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं, इसके बजाय वो चुनाव लड़वाना पसंद करेंगे। हरक ने कहा कि हालांकि पार्टी उन्हें टिकट देगी तो वो पीछे भी नहीं हटेंगे। धर्मपुर, डोईवाला और ऋषिकेश के दम पर हरिद्वार सीट कांग्रेस की झोली में डाल सकते हैं।
भाजपा से आने लगी बधाई : हरक सिंह के मुताबिक, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उनकी एक बार फिर भाजपा में वापसी की अफवाह उड़ाई जा रही है। भाजपा में उनके समर्थक इस बात पर उत्साहित हैं, बीते एक-दो दिन से उन्हें भाजपा कार्यकर्ता वापसी के लिए बधाई भी दे रहे हैं।
रविवार को अपने दिल्ली स्थित आवास पर मौजूद हरक ने बताया  कि कल क्या होगा यह तो उन्हें भी नहीं पता, लेकिन फिलहाल उनकी इस बारे में किसी भी भाजपा नेता से बात नहीं हुई है। हरक ने कहा कि पिछली बार विधानसभा चुनाव से पहले भी उनके बारे में ऐसी ही अफवाहें उड़ाई गई थीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएसबी गुरिल्लाओं ने दी आंदोलन की चेतावनी
Next: सड़क मरम्मत की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं खैनुरी के ग्रामीण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
  • भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.