Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश, देहरादून में गिरे ओले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश, देहरादून में गिरे ओले

RNS INDIA NEWS 04/02/2024
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस)। उत्तराखंड में मौसम लगातार बदलता जा रहा है। मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान के अनुसार 5 फरवरी तक प्रदेश के 3000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले स्थनों पर बर्फबारी का अनुमान है। वहीं मैदानी इलाकों में गरज के साथ बारिश और ओले गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। चारों धामों में तापमान माइनस में है। ये बफऱ् की सफेद चादर से ढक गए हैं। रुद्रप्रयाग में कालिशिला, चोपता तुंगनाथ, मदमहेश्वर घाटी के साथ ही चमोली जिले में हेमकुंड साहिब औली समेत हिमालय की चोटियों पर भी लगातार जोरदार बर्फबारी हो रही है।
राज्य के पहाड़ी जिलों में भारी बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर गाडिय़ों की आवाजाही बंद हो गई है। उत्तराखंड के 70 से अधिक गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। पहाड़ की चोटियों पर दिनभर रुक-रुककर बर्फबारी का क्रम जारी है।
राज्य के मैदानी इलाकों में भी बारिश के साथ घना कोहरा है। उत्तराखंड के नैनीताल, हरिद्वार तथा ऊधमसिंह नगर जनपदों में कोहरे के चलते लोगों को काम करने में असुविधा हो रही है।
उधर, देहरादून में बारिश के साथ ओले भी गिर रहे हैं। बारिश और ओलों से अचानक तापमान में गिरावट आ गई है। लोग अपने घरों में बैठ कर ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।
उत्तराखंड के अधिकतर क्षेत्रों में तापमान में 4 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।
उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले दो दिन राज्य में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 3,000 से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी मात्रा में बर्फबारी होगी और राज्य के मैदानी जिलों में कहीं-कहीं गरज- चमक के साथ ओलावृष्टि को लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में बीते शनिवार की सुबह से धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए।
शनिवार को देर शाम बदरीनाथ, श्री हेमकुंड साहिब, औली व गौरसों में बर्फबारी हुई जिससे पूरे पहाड़ी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप है। चमोली जिले में बदरीनाथ हाइवे हनुमान चट्टी से 3 किमी आगे बीते दिनों हुई बर्फबारी के चलते बंद हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कश्मीर में बर्फबारी, सुबह की उड़ानें रद्द और अन्य स्टैंडबाय पर
Next: दिल्ली पुलिस ने विधायक की खरीद-फरोख्त के आरोपों पर आतिशी को नोटिस दिया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू बेचने पर 25 दुकानों के चालान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
  • भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.