Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आबकारी विभाग पर राजस्व जमा ना करवाने का आरोप
  • देहरादून

आबकारी विभाग पर राजस्व जमा ना करवाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/01/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। आबकारी विभाग के अधिकारियों पर सरकार को राजस्व का चूना लगाने और ठेके उठान के मामले में धांधली का आरोप लगाते हुए सुराज सेवा दल ने आबकारी मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। दल के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में घंटाघर तहसील चौक तक रैली भी निकाली। दोपहर में दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में घंटाघर पर स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा के पास जमा हुए। इसके बाद वहां कुछ देर धरना देकर रैली के रूप में वहां से निकले। तहसील चौक पहुंचकर उन्होंने आबकारी मुख्यालय का घेराव कर वहां प्रदर्शन किया। दल के अध्यक्ष रमेश जोशी ने आरोप लगाया कि आबाकरी विभाग चहेते ठेकेदारों से शराब की दुकानों के बदल राजस्व नहीं ले रहे हैं। जिससे सरकार को हर माह करोड़ों का चूना लग रहा है। ये भी आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट ने आबकारी आयुक्त के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश की है लेकिन उस पर सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही। साथ ही उन्हें अहम पद दिए गए हैं। उन्होंने ये भी कहा कि राजस्व जमा ना करने वालों और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने आबकारी विभाग के निजीकरण की भी आशंका जताई। साथ ही आबकारी आयुक्त की जांच करवाने की भी मांग की। प्रदर्शन करने वालों में जिला सचिव ललित श्रीवास्तव,देवेंद्र बिष्ट,अजय मौर्य, अतीश मिश्रा, विजेंद्र, कमल धामी, हिमांशु धामी, रिंकू मोनिका, रईस उस्मान, कावेरी, मेहरबान और इंतजार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोक परंपरा पर बनी फिल्म पितृकुड़ा दो को होगी रिलीज
Next: राशिफल 30 जनवरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आतंकवाद विरोधी अभियान में शहीद हुए अल्मोड़ा के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी
  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.