
हरिद्वार(आरएनएस)। प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम में संतों और भक्तों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। बाद में भक्तों को संबोधित करते हुए महामण्डलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश ने कहा कि भारत को देश की आजादी के बाद से अब तक का सब से ताकतवर प्रधानमंत्री मिला है। अनुच्छेद-307 को हटाना और अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन जाना पूरी दुनिया के सामने एक ममबूत उदाहरण है। संत समाज पूरी तरह धर्म और देश के कार्य के लिए सरकार के साथ खड़ा है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मण्डल संजीव चौधरी, सचिन चाहल, अंकुर, मानवेंद्र, सोनू, गोविंद, कुलदीप,अरविंद कुमार, पुष्पेंद्र गुप्ता, संजीव कुमार व आश्रम के विद्यार्थी मौजूद रहे।

