Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • कूड़ा डंपिंग जोन का लोगों ने किया विरोध
  • चमोली

कूड़ा डंपिंग जोन का लोगों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 27/01/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  नगरपालिका गोपेश्वर की ओर से चमोली कस्बे में अलकनंदा नदी किनारे पर कूड़ा डंपिंग जोन बनाया जा रहा है। जिसका स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध किया है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कूड़ा डंपिंग जोन को यहां से हटवाकर आबादी से दूर बनवाने की मांग की है। स्थानीय लोगों की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि इस कूड़ा डंपिंग जोन में निर्माण कार्य चल रहा है। साथ ही एक सप्ताह से गोपेश्वर और चमोली का कूड़ा यहां डाला जा रहा है। जिससे यहां आसपास के घरों में बदबू फैल रही है। चारों ओर गंदगी फैली रहती है। जिससे लोगों का यहां पर रहना मुश्किल होता जा रहा है। साथ ही यहां पर एक वाहन शोरूम भी है, जहां दिनभर लोगों का आना जाना लगा रहता है। उन्हें भी इस बदबू से परेशानी झेलनी पड़ रही है। इससे पूर्व नगर पालिका का कूड़ा डंपिंग जोन गोपेश्वर-पोखरी रोड पर आबादी से दूर था, लेकिन अब इसे बस्ती के पास बनाया जा रहा है। उन्होंने इसे यहां से हटवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में रमेश सैलानी, मौ. उसमान अंसारी, शाहदाब अहमद, नइक अंसारी, उस्मान अंसारी, नफीस अहमद, रिजवान अंसारी, दीपक कुमार, इमरान अली, विजय अंसारी, मो. अहसान, तसलीम अहमद सहित अन्य लोग शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तिलवाड़ा और अगस्त्यमुनि से दो छात्राएं खेलेंगी राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता
Next: तेज रफ्तार बस की टक्कर से स्कूटी सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.