Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • खड़गे उत्तराखंड से करेंगे लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज
  • देहरादून

खड़गे उत्तराखंड से करेंगे लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज

RNS INDIA NEWS 27/01/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को देहरादून से पार्टी के लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करने जा रहे हैं। इससे एक दिन पहले कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं ने एक मंच पर आकर भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार को निशाने पर लिया। शनिवार को कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को देहरादून से केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की नाकामी को जनता के सामने रखेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें हर मोर्चे पर नाकाम रही है, माहरा ने कहा कि पार्टी के लिए यह सौभाग्य की बात है कि लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज देवभूमि उत्तराखंड से किया जा रहा है। नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि अग्निवीर योजना से पहाड़ के युवाओं का भविष्य चौपट हो गया है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में देश के साथ ही प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं, उन्हेांने कहा कि खड़गे के दौरे से घबराई सरकार ने कांग्रेस को परेड ग्राउंड की जगह आवंटित नहीं की। जिला प्रशासन से लेकर मंत्री तक उपर के आदेश होने की मजबूरी गिनाते रहे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि खड़गे की रैली से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि उद्यान विभाग की तरह ही खनन विभाग में जमकर खेल किया जा रहा है, सरकार इसकी जांच कराने को तैयार नहीं है। इस मौके पर संचार विभाग की उत्तराखंड प्रभारी डॉ. चयनिका उनियाल, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, मीडिया प्रभारी पीके अग्रवाल, मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी भी उपस्थित हुए।

खड़गे साढ़े 12 पहुंचेंगे दून
कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार 28 जनवरी को साढ़े 12 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुचेगें, वहां से वो हेलीकॉप्टर के जरिए पुलिस लाईन उतरेंगे, यहां से वो पहले बन्नू स्कूल ग्राउंड में आयोजित बूथ स्तरीय विराट कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद उनका प्रदेश कांग्रेस भवन में वरिष्ठ नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है। खड़गे के दौरे के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देहरादून पहुंच चुके हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए यूथ कांग्रेस ने झोंकी ताकत
Next: मुक्त विवि की परीक्षाएं 2 फरवरी से

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.