Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने की राज्यपाल से भेंट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने की राज्यपाल से भेंट

RNS INDIA NEWS 23/01/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने भेंट की। उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों और पहल का प्रस्तुतिकरण दिया। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं, हमें इसका लाभ लेकर यहां पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अछूते पर्यटक स्थलों के प्रचार-प्रसार के विशेष प्रयास किए जाएं जिससे लोग इनके बारे में जान सकें। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद पूरा विश्व योग, आयुर्वेद, आध्यात्म और प्राकृतिक सौंदर्य का लाभ लेना चाहता है, जिसके लिए उत्तराखंड से बेहतर और कोई स्थान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ-साथ प्रचार-प्रसार पर कार्य करने की जरूरत है। अपने प्रस्तुतिकरण में सचिव ने बताया कि मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत प्रथम चरण में कुमाऊं के मंदिरों में सुनियोजित विकास के कार्य किए जा रहा है। इसमें अधिकांश मंदिरों में होने वाले विकास कार्यों की डीपीआर तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एयर सफारी और जायरोकॉप्टर के माध्यम से पर्यटकों को आकर्षित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि होम स्टे के माध्यम से भी लोगों को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मार्केटिंग और प्रमोशन के लिए भी विभाग द्वारा निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर निदेशक मार्केटिंग, यूटीडीबी सुमित पंत, ओएसडी केदारनाथ उत्थान चौरिटेबल ट्रस्ट सतीश बहुगुणा मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीनगर में बनेगा छात्रों के लिए 50 बैड का छात्रावास
Next: महिला कांग्रेस ने 13 जिला उपाध्यक्ष और 27 जिला महामंत्री बनाए

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-06 at 15.12.03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

खेत बचाओ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया संरक्षण का संकल्प

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.