Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को मुआवजे की ठेकेदार संघ ने रखी मांग
  • अल्मोड़ा

सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को मुआवजे की ठेकेदार संघ ने रखी मांग

RNS INDIA NEWS 23/01/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर के जाखनदेवी के पास बीते दिन सड़क दुर्घटना में पूर्व प्रधान व ठेकेदार की मौत मामले में ठेकेदार संघ मुखर हो गया है। मंगलवार को संघ के पदाधिकारियों ने मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर जल निगम को ज्ञापन सौंपा। एक सप्ताह के भीतर मुआवजा नहीं दिये जाने पर संबंधित विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन और तालाबंदी की चेतावनी दी है। मंगलवार को पर्वतीय ठेकेदार संघ के पदाधिकारी यहां मालरोड स्थित गांधी पार्क में एकत्र हुए। जहां उन्होंने कुछ दिन पूर्व सीवर लाइन निर्माण कार्य के बीच ट्रेक्टर की चपेट में आने से बिमौला निवासी ठेकेदार व पूर्व प्रधान हरीश सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा शोक जताया। इस दौरान ठेकेदारों ने कहा कि कार्यदाई संस्था की लापरवाही से हुई हरीश सिंह बिष्ट की मौत के बाद उनके परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट के साथ ही भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कार्यदाई संस्था जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग उठाई। एक सप्ताह के भीतर मुआवजे की कार्रवाई नहीं होने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन समेत तालाबंदी की चेतावनी दी। यहाँ ज्ञापन देने वालों में ठेकेदार संघ के जिला अध्यक्ष प्रयाग सिंह बिष्ट, महासचिव सुरेंद्र सिंह बेलवाल, कोषाध्यक्ष जगदीश भट्ट, उपाध्यक्ष अकरम खान, मीडिया प्रभारी पूरन पालीवाल, शंकर सिंह गैडा, राहुल बिष्ट, पूरन सिंह, देवेंद्र धोनी, किशन सिंह, विक्रम बिष्ट आदि ठेकेदार शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रामलीला और दीपोत्सव का हुआ आयोजन
Next: उत्तराखंड रोडवेज ने धामी सरकार के गुड गवर्नेंस पर लगाई मुहर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.