Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीवर टैंकर से टकराए डिलीवरी ब्वॉय की मौत
  • देहरादून

सीवर टैंकर से टकराए डिलीवरी ब्वॉय की मौत

RNS INDIA NEWS 22/01/2024
rns featured image new

देहरादून। सीवर टैंकर से टकराकर बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर से जुड़े ट्रैक्टर का चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बाजार चौकी इंचार्ज विजय प्रताप राही के मुताबिक हादसा सोमवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। माजरा कट के पास एक ट्रैक्टर सीवर टैंकर को भरकर ले जा रहा था। तभी पीछे से गुजर रहा बाइक सवार उसकी चपेट में आया। टैंकर के पहिए के नीचे आने से वह गंभीर घायल हो गया। उपचार के लिए पटेलनगर स्थित निजी अस्पताल भिजवाया गया। वहां चिकित्सकों ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त अमरीश कुमार (38) पुत्र हरपाल सिंह निवासी मुसाइक पोस्ट मुजफ्फरबाद थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया है। हादसे को लेकर अमरीश के परिजनों को सूचना देकर दून बुलाया गया। पुलिस के मुताबिक अमरीश कुमार जोमैटो फूड डिलीवरी कंपनी के साथ डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। एक डिलीवरी के लिए जाते वक्त ही उसकी जान गई। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर समेत सीवर टैंकर और पीड़ित की बाइक को कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजनों के तहरीर देने पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने किया सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के वार्षिक कैलेंडर ‘‘सशक्त नेतृत्व, समृद्ध उत्तराखण्ड’’ का विमोचन
Next: मोटरसाइकिल चोरी में दंपति धरा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.