Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • बाहरी राज्यों की बसों को कार्यशाला में खड़ा करने का किया विरोध
  • नैनीताल

बाहरी राज्यों की बसों को कार्यशाला में खड़ा करने का किया विरोध

RNS INDIA NEWS 14/01/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। परिवहन निगम की कार्यशाला में बाहरी बसों को खड़े किए जाने का रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने विरोध किया है। स्थानीय बसों के रिपेयरिंग कार्य में बाधा पहुंचने की बात कहते हुए अधिकारियों से बाहरी बसों को कार्यशाला से बाहर करने की मांग की है। हल्द्वानी स्टेशन में हर दिन तीन दर्जन से ज्यादा बाहरी राज्यों की बसें सवारियां लेकर आती हैं। दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से यहां पहुंचने वाली बसें स्टेशन पर जगह नहीं होने से रोडवेज कार्यशालाओं में पार्क की जाती हैं। चालक, परिचालक के रेस्ट टाइम के अनुसार घंटों बसें खड़ी रहने से कार्यशाला के तकनीकी कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्यादा संख्या में बसें पार्क होने पर काम करने में भी दिक्कतें आती हैं। परिषद के शाखा अध्यक्ष अनुभव कुमार के अनुसार पूर्व में दिए गए आश्वासन के बाद भी बाहर पार्किंग की व्यवस्था नहीं की जा रही है। समस्या का समाधान नहीं किए जाने पर तकनीकी कर्मचारी कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। वहीं एआरएम आलोक बर्नवाल ने बताया कि बाहर पार्किंग के लिए जगह का चिह्निकरण किया जा रहा है। जल्द ही व्यवस्था कर दी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तरकाशी के माघ मेले का रंगारंग शुभारंभ
Next: तीन दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.