Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एमबीबीएस कर रहे बेटे के गैंगरेप में फंसने का झांसा दे 5.75 लाख ठगे
  • देहरादून

एमबीबीएस कर रहे बेटे के गैंगरेप में फंसने का झांसा दे 5.75 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 14/01/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। जयपुर में एमबीबीएस कर रहे दून निवासी व्यक्ति के बेटे के जज की बेटी से गैंगरेप में फंसने का झांसा देकर 5.75 लाख रुपये जमा करवा लिए। झांसा दिया गया कि तत्काल रकम जमा कर दें। नहीं तो उनके बेटे का डीएनए टेस्ट कराने के साथ ही जेल भेजने की धमकी दी। रकम जमा करने के बाद बुजुर्ग ने शाम को बेटे से बात की तो पता लगा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था। घटना को लेकर पीपी सिंह निवासी निकट कारगी चौक ने साइबर थाने में तहरीर दी। कहा कि उनके फोन पर बीते दो जनवरी को व्हाट्सएप पर वाइस कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को जयपुर पुलिस का अफसर बताया। पीड़िता का बेटा जयपुर में एमबीबीएस की पढाई कर रहा है। डराया कि उनके बेटा को जज की बेटी से गैंगरेप में अन्य आरोपियों के साथ पकड़ा गया है। आरोपी ने उनके बेटे से मिलती जुलती आवाज में किसी से बात कराई। इसके बाद झांसा दिया कि वह उनके बेटे को गैंगरेप के केस में फंसने से बचा सकता है। इस तरह झांसे में लेकर आरोपी ने अपने दिए बैंक खाते में पीड़ित से 5.75 लाख रुपये जमा करवा लिए। तब कहा कि उनके बेटे को कानूनी कार्रवाई से बचाया गया है। घटना की शाम पीपी सिंह ने अपने बेटे को फोन किया। बात हुई तो पिता ने बेटे से घटना को लेकर पूछा। इस दौरान उसने ऐसी किसी घटना होने से इंकार कर दिया। तब पीपी सिंह फिर से परेशान हो गए। इस बीच अगले दिन सुबह फिर उक्त नंबर से पीड़ित को फोन कर और रुपये जमा करने को कहा गया। तब पीड़ित को समझ आया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए कोई उनके बेटी आवाज की कॉपी कर उन्हें साइबर ठग चूना लगा रहे हैं। संभावना है कि साइबर ठगों ने जयपुर में कहीं से उनके बेटे का डाटा चुराया। जहां से उन्हें बाप और बेटे का पता लगा। इसके बाद उन्होंने इस हरकत को अंजाम दिया। छात्र के पीड़ित पिता की तहरीर पर पटेलनगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि मामले में जांच कर आरोपी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिलाओं के हाथ में पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन की कमान
Next: नशे की रोकथाम को नुक्कड़ नाटक कर रैली निकाली

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.