Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • फर्जी आईएएस ने गैंग के साथ मिलकर भूखंड हड़पा
  • हरिद्वार

फर्जी आईएएस ने गैंग के साथ मिलकर भूखंड हड़पा

RNS INDIA NEWS 12/01/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  फर्जी आईएएस निहार कर्णवाल का नया कारनामा सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर एक कनखल की महिला ने उसके एवं गैंग के अन्य सदस्य पर धोखाधड़ी से भूखंड हड़प लेने का आरोप लगाते हुए कनखल थाने में मुकदमा दर्जकराया है। कनखल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में सीमा कौर पत्नी नरेंद्र सिंह निवासी न्यू विष्णुगार्डन कालोनी निकट दुर्गेश नंदिनी ने बताया कि उसने राजा गार्डन में वर्ष 2022 में एक भूखंड खरीदा था। पिछले साल खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताते हुए निहार कर्णवाल पुत्र राजेन्द्र कर्णवाल निवासी गली नंबर दो खन्नानगर और निशांत कुमार गुप्ता पुत्र उमाशंकर गुप्ता निवासी आदर्श नगर निकट जगत पेट्रोल पंप ने उससे संपर्क साधकर उसका भूखंड चालीस लाख में बिकवा देने की बात कही थी। बकायदा डेढ़ लाख की रकम एडवांस दी गई थी। आरोप है कि जून माह में बैनामा कराने की बात कहते हुए भूखंड की गिफ्ट डीड सौरभ भाटिया पुत्र श्यामसुन्दर भाटिया निवासी जस्साराम रोड शिवमूर्ति गली श्रवणनाथ नगर के नाम करवा ली, उसकी एवज में तीस लाख का चेक दिया गया था। आरोप है कि चेक से भुगतान नहीं हो सका था, जिसके बाद फिर से एक चेक दिया गया। उस चेक से भी भुगतान नहीं हो सका। आरोप है कि निशांत कुमार गुप्ता, निहार कर्णवाल, निखिल बेनीवाल निवासी फेरुपुर रामखेड़ा और सौरभ भाटिया ने साजिश कर उसका भूखंड हड़प लिया है। उसे मालूम हुआ कि आरोपियों ने पूर्व में भी कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की हुई है। प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया कि इस संबंध में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला की दुकान का फर्जी बैनामा करने में मुकदमा
Next: हंस फाउंडेशन के फायर फाइटर भी रोकेंगे फॉरेस्ट फायर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.