Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • आशाओं ने 21 हजार रुपया वेतन की मांग पर किया कार्य बहिष्कार
  • पिथौरागढ़

आशाओं ने 21 हजार रुपया वेतन की मांग पर किया कार्य बहिष्कार

RNS
RNS INDIA NEWS 26/11/2020
rns featured image new

पिथौरागढ़। आशा कार्यकत्री संगठन ने केंद्रीय ट्रेड यूनियन और फेडरेशन के संयुक्त आह्वान पर मानदेय आदि 12 सूत्रीय मांगों पर एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। संगठन की जिलाध्यक्ष सरस्वती पुनेठा के नेतृत्व में गुरुवार को आशा कार्यकत्रियों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की। उन्होंने एसडीएम आरसी गौतम को ज्ञापन देकर कहा कि आशाओं को मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए नियुक्त किया गया था। लेकिन उसके बाद से ही आशाओं पर विभिन्न सर्वे और काम का बोझ लगातार बढ़ाया गया है। उन्होंने आशाओं को सरकारी कर्मी का दर्जा देने और 21 हजार रुपया मासिक वेतन तय करने, जब तक मासिक वेतन और कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलता तब तक आशाओं को भी अन्य स्कीम वर्कर्स की तरह मासिक मानदेय तय करने, पेंशन का प्रावधान,बकाया सहित समय से भुगतान आदि मांगें उठाई। इस मौके पर जिला सचिव पदमा प्रथौली, रेखा पुजारी, हेमा जोशी, रीना सिंह, मंजू माहरा, चम्पा राय, पार्वती पांडेय, ममता देवी, हेमा कलौनी, ममता जोशी, लक्ष्मी गहतोड़ी, प्रियंका देवी, माहेश्वरी देवी आदि मौजूद रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किसानों पर छोड़े आंसू गैस के गोले, हुआ लाठीचार्ज
Next: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को काला फीता बांधकर किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.