Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पॉक्सो एक्ट के मामले में अभियुक्त को 22 वर्ष का कठोर कारावास, 10 हजार अर्थदंड
  • अल्मोड़ा

पॉक्सो एक्ट के मामले में अभियुक्त को 22 वर्ष का कठोर कारावास, 10 हजार अर्थदंड

RNS INDIA NEWS 11/01/2024
judge hammer

अल्मोड़ा। लैंगिक अपराध के एक मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो), श्रीकान्त पाण्डेय ने अभियुक्त सद राम को 22 साल के कठोर कारावास व 10 हजार के अर्थदण्ड, अर्थदण्ड अदा न करने पर 1 साल का कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अभियोजन कहानी के अनुसार पीड़िता अपनी बकरी को चराने जंगल गई हुई थी जहाँ अभियुक्त सदराम ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके दो हफ्ते बाद पीड़िता के साथ फिर से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मामले की जानकारी चाची को दी और उसके बाद पीड़िता की दीदी और बुआ ने थाना भतरौजखान में अभियुक्त के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। उक्त रिपोर्ट के आधार पर थाना भतरौजखान जिला अल्मोड़ा में अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। विवेचना अधिकारी द्वारा विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। मामले का विचारण विशेष सत्र न्यायाधीश, अल्मोड़ा के न्यायालय में चला। इस मामले में अभियोजन की ओर से आठ गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया गया तथा अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी, पूरन सिंह कैड़ा द्वारा मामले में सबल पैरवी की गई तथा दस्तावेजी साक्ष्य भी विशेष सत्र न्यायाधीश अल्मोड़ा के न्यायालय में प्रस्तुत किए गए। विशेष सत्र न्यायाधीश द्वारा पत्रावली पर मौजूद मौखिक व दस्तावेजी साक्ष्यों का परिशीलन कर अभियुक्त सद राम पुत्र हरी राम निवासी तोल्यो तहसील सल्ट जिला अल्मोड़ा को धारा-376(3) ताहि एवं पॉक्सो की धारा-5 (आई) सपठित धारा-6 के अन्तर्गत 22 (बाईस साल) का कठोर कारावास व दस हजार के अर्थदण्ड और अर्थदण्ड अदा न करने पर 1 साल का कठोर कारावास से दण्डित किया गया है तथा दोषसिद्धि द्वारा जेल में बिताई गई अवधि इस सजा के साथ समायोजित की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति को मरचूला से किया सकुशल बरामद
Next: जगजीतपुर में हाथी आने से दहशत में आए लोग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.